spot_img

Madhubani News | मधुबनी की कामकाजी महिलाएं करती मिलेंगी ड्यूटी, उनके बच्चे DRDA और Mahila Police Station के पालना घर में फरमाता रहेगा आराम

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | मधुबनी की कामकाजी महिलाएं करती रहेंगी अपनी ड्यूटी और उनके बच्चे दूध या खाना खाकर DRDA और Mahila Police Station के पालना घर में फरमाता रहेगा आराम जीहां, सरकार की महिला सशक्तीकरण की नीति एवं पारिवारिक आय में योगदान के महत्व का यह है जीता-जाता उदाहरण जो आपको मधुबनी में दिखेगा।

- Advertisement -

Madhubani News | मधुबनी में दो पालना घरों के संचालन की मिली स्वीकृति

तय मानिएं, महिलाएं अधिकाधिक रोजगार एवं सेवा में नियोजित हो रही हैं। संयुक्त परिवार के टूटने तथा एकल परिवारों की संख्या में वृद्धि के कारण, कार्यावधि में कामकाजी महिलाओं के छोटे बच्चों की गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित देखभाल की आवश्यकता को देखते हुए महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा मधुबनी में दो पालना घरों के संचालन की स्वीकृति दी गयी है।

- Advertisement -

Madhubani News | बच्चों की देखरेख दो कर्मी यथा-क्रेच वर्कर तथा सहायक क्रेच वर्कर करेंगे

इसके तहत डीआरडीए भवन के प्रथम तल एवं महिला थाना में कुल दो पालनाघर का संचालन किया जायेगा। बच्चों की देखरेख दो कर्मी यथा-क्रेच वर्कर तथा सहायक क्रेच वर्कर के द्वारा किया जायेगा। क्रेच वर्कर के चयन हेतु स्नातक एवं पालना घर में काम करने संबंधी अनुभव तथा सहायक क्रेच वर्कर के लिए इंटरमीडिएट एवं बच्चों के साथ काम करने का अनुभव अनिवार्य है।

- Advertisement -

Madhubani News | 05 महीने से 05 वर्ष तक के बच्चों को डे केयर के दौरान देखरेख किया जाएगा

पालनाघर में कामकाजी महिलाओं के 05 महीने से 05 वर्ष तक के बच्चों को डे केयर के दौरान देखरेख किया जाएगा। साथ ही पुरुष कर्मचारी के छोटे बच्चे भी पालनाघर का लाभ ले सकते हैं। पालनाघर के संचालन का समय सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक होगा।

Madhubani News | बच्चों को खाना या दूध भी दिया जायेगा

क्रेच वर्कर एवं सहायक क्रेच वर्कर की ओर से बच्चों को खाना या दूध भी दिया जायेगा।पालना घर में कई तस्वीरें भी लगाई जाएंगी जिसे देखकर बच्चे आकर्षित होंगे, और खेलकूद कर पढ़ाई कर सकेंगे पालना घर की सभी गतिविधियों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Deshaj Times Special: मैं पूर्वज हूं …तेरे नाम की ‘ पैतृक संपत्ति ‘

सोचिए, नाथनगर और ख़लीफ़ा बाग़ की भीड़ में न बाग़ बचा है न ख़लीफ़ा,...

Bhagalpur News: बांस की बांसुरिया ‘ कृष्ण ‘ ही नहीं, तिलका भी बजाएगा…रिझाना-गुलेल से निशाना…इसे आता है! | Deshaj Times Special Ep. 15 |...

तिलका की गुलेल का निशाना सिर्फ़ महुआ के पके फलों पर नहीं, बल्कि गांव...

Pappu Yadav Security : पप्पू यादव सिक्योरिटी: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को दिया झटका, बहाल की Y+ सुरक्षा

Pappu Yadav Security: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार के उस फैसले पर तीखी टिप्पणी...