मई,3,2024
spot_img

मुजफ्फरपुर में शादी का झांसा देकर यौन शोषण और दुष्कर्म का आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

spot_img
spot_img
spot_img

मुजफ्फरपुर।जिले में बुधवार को सदर अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले एक आरोपी की जांच के दौरान उसका रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। जिसके बाद गिरफ्तार आरोपी को छोड़ पुलिस इधर-उधर भागने लगी।

 

 

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला थाना की पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के छोटी कल्याणी से शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में मंगलवार की देर रात युवक को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार युवक अपने समीप के ही एक लड़की को शादी का झांसा देकर लगातार कई महीनों से यौन शोषण कर रहा था। शादी से जब युवक ने इनकार किया तो लड़की ने अपने परिजनों के साथ महिला थाना में युवक के खिलाफ शिकायत की। जिसके बाद महिला थाना की पुलिस ने मंगलवार की देर रात युवक को गिरफ्तार कर नगर थाना पर रखी थी।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Bhojpur News| रेत माफिया के वर्चस्व का Bloody Game, कई राउंड फायरिंग, दो Laborers killed

गिरफ्तार युवक को न्यायालय में बुधवार को प्रस्तुत करने से पहले कोरोना जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, जहा जांच के दौरान युवक का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकल गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी व आस पास के लोग इधर उधर भागने लगे। अन्ततः वरीय अधिकारियों के निर्देश पर महिला थाना की पुलिस ने युवक को गाड़ी में बैठा कर ले गयी। वहीं सिविल सर्जन डॉ सुरेंद्र कुमार चौधरी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जांच के दौरान आरोपी पॉजिटिव निकला है और संपर्क में आये पुलिसकर्मियों को भी जांच करने के लिए कहा गया है ।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather News| बिहार के अगले 24 घंटे@ पश्चिमी विच्छोभ की मुफ़्त डिलीवरी...बारिश के साथ, आकाश से बरसेंगीं आग

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें