spot_img

Madhubani News | मधुबनी मेडिकल कॉलेज के दावत-ए-इफ्तार में Attendance लगाना हुआ Compulsory, कैंटिन बंद

मधुबनी मेडिकल कॉलेज में 22 मार्च को 'दावत-ए-इफ्तार' है। इसके कारण मेस दोपहर 1 बजे के बाद से बंद रहेगा। इससे यह सु​निश्चित होगा कि संस्थान से जुड़ा हर व्यक्ति इफ्तार में ​​शिरकत करने को मजबूर हो।

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | मधुबनी मेडिकल कॉलेज के दावत-ए-इफ्तार में Attendance लगाना हुआ Compulsory, ब्रेकफास्ट और लंच किया सस्पेंड, कैंटिन बंद जहां मधुबनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य ने जारी किया तुगलकी फरमान । 22 मार्च यानी कि आज मधुबनी मेडिकल कॉलेज में दावत-ए-इफ्तार के आयोजन को लेकर सभी को नोटिस जारी किया है। रिफरेंस नंबर 3478/24 दिनांक 21/3/024 में कहा गया है कि दावते इफ्तार का आयोजन 2021 बैच के छात्रों की ओर से रखा गया है।

- Advertisement -

Madhubani News | छात्र, डॉक्टर, स्टाफ, सभी स्टाफ को लेना होगा भाग

इफ्तार शाम 5 बजे में आयोजित होगा। और डीनर रात्रि के 8 बजे में होगा। इसमें सभी मेडिकल छात्रा,सभी डॉक्टर, सभी चिकित्सा शिक्षा से जुड़े स्टाफ,सभी नन टीचिंग स्टाफ सभी बैच के मेडिकल के छात्र इस में भाग लेंगे।

- Advertisement -

Madhubani News | दिन के 1 बजे के बाद कैंटीन बंद

वहीं दिन के 1 बजे के बाद कैंटीन बंद रहेगा। मधुबनी मेडिकल कॉलेज में एक वर्ग विशेष के छात्र, कर्मी ,चिकित्सा शिक्षा से जुड़े लोग और डॉक्टर कार्यरत नहीं है। इसमें कई वर्ग के लोग पढ़ाई करते हैं। कई वर्ग के एमबीबीएस के छात्र हैं। दावते इफ्तार में सभी वर्ग के लोगों को शामिल होने के लिए मेडिकल कॉलेज प्राचार्य की ओर से तुगलकी फरमान जारी किया गया है।

- Advertisement -

Madhubani News | बोलने से परहेज, तैयारी जोरों पर

इस पत्र के माध्यम से सभी को दावते इफ्तार में शामिल होने केलिए मजबूत किया जा रहा है।  मधुबनी मेडिकल कॉलेज राजद के राज्यसभा सांसद डॉ. फैयाज अहमद का है।
मधुबनी मेडिकल कॉलेज में आज आयोजित होने वाले दावते इफ्तार की तैयारी जोर शोर से चल रही है। इसको लेकर जब इफ्तार आयोजन होने वाले स्थल पर मौजूद मधुबनी मेडिकल कॉल के कुछ लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो देशज टाइम्स के रिपोर्टर कुमार गौरव को कल दावते इफ्तार में आने का न्योता देकर कुछ भी बोलने से परहेज किया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase