मई,7,2024
spot_img

आरा में खुलेगा इंजीनियरिंग कॉलेज, जुटा बिहार विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग

spot_img
spot_img
spot_img

आरा, देशज न्यूज। भोजपुर जिले के पीरो अनुमंडल क्षेत्र के बरांव मौजा में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का मार्ग अब प्रशस्त हो गया है। जिले में ग्यारह एकड़ भूमि पर बनने वाले इस इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए बिहार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक ने दल बल के साथ प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया, जहां कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है।

इंजीनियरिंग कॉलेज के जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई है। इसके पूर्व इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए जमीन देने वाले 37 रैयतों से अंतिम रूप से सहमति पत्र लिया गया। सहमति पत्र लेने के समय दो- दो गवाह भी मौजूद थे।

भोजपुर के एडीएम कुमार मंगलम, एसडीओ डॉ. सुनील कुमार, भू अर्जन पदाधिकारी सब्बीर अहमद, सीओ रंजीत कुमार व बरांव पंचायत के मुखिया श्रीराम सिंह यादव की उपस्थिति में संयुक्त निदेशक ने सभी जरूरी प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दिया।
यह भी पढ़ें:  Bihar News|Bhagalpur Crime News| मकान मालिक की बेटी से अवैध संबंध, युवा ठेकेदार को अगवा कर, कार में जिंदा जलाया, जंगल में जली कार से मिली लाश

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें