spot_img

Bhagalpur News: एक चीख और गंगा में समा गए तीन भाई, फुआ को बचाने में गई जान, पढ़िए… घोंघा घाट पर कैसे हुआ हादसा

spot_img
- Advertisement -

Bhagalpur News: जिस गंगा में डुबकी लगाकर लोग पुण्य कमाते हैं, वही आज तीन परिवारों के लिए मातम का समंदर बन गई। भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक महिला को बचाने के प्रयास में तीन युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

- Advertisement -

Bhagalpur News: घोंघा घाट पर कैसे हुआ हादसा

मामला भागलपुर के कहलगांव स्थित घोंघा घाट का है। जानकारी के अनुसार, नया टोला ओलपुरा निवासी रुकमनी देवी गंगा में स्नान कर रही थीं, तभी अचानक उनका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चली गईं। उन्हें डूबता देख उनके भतीजे, 26 वर्षीय कृष्ण कुमार (पिता- नंदलाल साह), 24 वर्षीय सनी कुमार (पिता- शालिग्राम साह) और 26 वर्षीय बॉबी कुमार, अपनी फुआ को बचाने के लिए तुरंत गंगा नदी में कूद पड़े। लेकिन गंगा का बहाव इतना तेज था कि वे अपनी फुआ को तो बचा नहीं पाए, उल्टे खुद भी तेज धारा में फंसकर गहरे पानी में समा गए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

- Advertisement -

महिला सुरक्षित, युवकों के शव बरामद

चीख-पुकार सुनकर घाट पर मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। लोगों ने किसी तरह रुकमनी देवी को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिनका इलाज एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। वहीं, तीनों युवक तब तक डूब चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों के शवों को गंगा से बाहर निकाला गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: भागलपुर के कुख्यात टिब्बा और उसका सहयोगी गिरफ्तार, पढ़िए निशानदेही पर रंगदारी का 'डब्बा गोल'
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

DM-SSP से पहले ही मीटिंग में CM सम्राट ने कह दी दिल की बात…क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से ‘तौबा’

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कुर्सी संभालते ही सूबे की लचर कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा...

Bihar Weather: अगले 5 दिन तक रहिए सावधान! आंधी-बारिश और वज्रपात का ALERT, जानें फसलों का हाल

Bihar Weather: अगले पांच दिनों तक बिहार के अलग-अलग हिस्सों में आंधी, बारिश और...

Major Road Accident in Darbhanga: कमतौल में स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, दो की दर्दनाक मौत

Major Road Accident in Darbhanga: बिहार के दरभंगा जिले से एक दिल दहला देने...