spot_img

Bhagalpur Crime News: ‘विरोध करोगे तो ठोक देंगे!’, शराब तस्करी का विरोध करने पर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, आंख के नीचे लगा छर्रा

spot_img
- Advertisement -

Bhagalpur Crime News: ‘विरोध करोगे तो ठोक देंगे!’, शराब तस्करी का विरोध करने पर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, आंख के नीचे लगा छर्रा

Bhagalpur Crime News: भागलपुर की धरती एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी, जहां बेखौफ अपराधियों ने कानून को ठेंगा दिखाते हुए एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। वजह सिर्फ इतनी थी कि युवक ने इलाके में चल रहे अवैध कारोबार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी।

- Advertisement -

मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र के बरारी मीराचक का है। यहां के रहने वाले सुग्रीव शर्मा के बेटे सचिन कुमार ने पुलिस में दर्ज कराई अपनी प्राथमिकी में बताया कि इलाके के कुछ दबंग युवक खुलेआम शराब और हथियार की तस्करी करते हैं। जब उन्होंने इस अवैध गतिविधि का विरोध किया और इसे बंद करने को कहा, तो आरोपी आगबबूला हो गए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इसके बाद आरोपी ने अपने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर सचिन को घेर लिया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की।

- Advertisement -

Bhagalpur Crime News: जानिए क्या है पूरा मामला

सचिन कुमार के अनुसार, जब उन्होंने मारपीट का विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और आरोपियों में से एक ने पिस्तौल निकालकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सचिन ने बताया, “मैं किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागा, लेकिन गोली का एक छोटा छर्रा मेरी आंख के ठीक नीचे आ लगा, जिससे मैं लहूलुहान होकर गिर पड़ा।” घायल अवस्था में सचिन ने पहले अपना इलाज कराया और फिर सीधे औद्योगिक थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। सचिन का आरोप है कि इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध तस्करी का जाल बिछा हुआ है, जिस पर पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: पीरपैंती में क्राइम, युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर वार कर हुए फरार, हवाई फायरिंग का पढ़िए सच!

इस घटना ने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े इस तरह की फायरिंग की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

समझौते के दबाव और जान से मारने की धमकी

पीड़ित सचिन कुमार ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी युवक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। प्राथमिकी में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की, तो भविष्य में उनके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। इस पूरे मामले में एक और चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब सचिन ने एक स्थानीय पत्रकार सतीश सिंह का नाम भी अपनी शिकायत में शामिल किया। उनका आरोप है कि उक्त पत्रकार दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का दबाव बना रहे थे। हालांकि, सचिन ने कहा कि उन्हें प्रशासन पर पूरा भरोसा है, इसलिए उन्होंने किसी भी तरह के समझौते से साफ इनकार कर दिया और कानूनी कार्रवाई का रास्ता चुना। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। फिलहाल, औद्योगिक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस गंभीर मामले में कब तक आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Education News: बड़ा अपडेट, BPSC TRI-4 में अब सभी 38 जिलों का विकल्प अनिवार्य, न भरने पर क्या होगा?

बीपीएससी टीआरई-4: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी...

Bhagalpur News: पीरपैंती में क्राइम, युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर वार कर हुए फरार, हवाई फायरिंग का पढ़िए सच!

Pirpainti Crime: बिहार के भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...

Darbhanga News: दरभंगा में हर घर में मुफ्त बिजली, ‘पीएम सूर्य घर’ से रौशन होगा Darbhanga दो बड़े वादों के साथ.. विशेष लोन कैंप,...

पीएम सूर्य घर योजना: बिजली बिल से आजादी और पर्यावरण को नया जीवन, इन...