spot_img

बिहार में चलती हाटे बाजारे एक्सप्रेस से 2 करोड़ की सोना लूट में बड़ी सफलता, GOLD समेत 20 लाख कैश, कई सामान बरामद, छह गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जीआरपी थाना नवगछिया और आरपीएफ नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत काढ़ागोला और बखरी रेलवे स्टेशन के बीच चलती हाटे बजारे एक्सप्रेस ट्रेन में पौने तीन किलोग्राम सोना लूट कांड का रेल एसपी कटिहार डॉ. संजय भारती ने शनिवार को खुलासा कर दिया है। जो रेल पुलिस के लिए इसे बड़ी उपलब्धियां मानी जा रही है। पुलिस ने लूटे गए सोने में से 456.920 ग्राम सोने, भारतीय और नेपाली करेंसी के साथ घटना में संलिप्त छह लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

गत पचीस जून को कटिहार-बरौनी रेलखंड पर
अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। चलटी ट्रेन में लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसमें, हाटेबाजारे एक्सप्रेस में एक व्यवसायी से 2 करोड़ मूल्य के सोने की लूट हुई थी। बताया गया था कि व्यवसासी 2 किलो से ज्यादा का सोना लेकर सियालदह से मधेपुरा जा रहे थे। बिहार में चलती हाटे बाजारे एक्सप्रेस से 2 करोड़ की सोना लूट में बड़ी सफलता, GOLD समेत 20 लाख कैश, कई सामान बरामद, छह गिरफ्तार

- Advertisement -

इसी दौरान अपराधियों ने नवगछिया रेल थाना अन्तर्गत काढ़ागोला और बखरी स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से सोना लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर में पूजा बनी मातम! नदी में डूबने से 8 बच्चियों की दर्दनाक मौत, नौवीं बच्ची का क्या हुआ?

एसपी कटिहार डॉ. संजय भारती ने बताया
कि इस घटना को अंजाम दिलाने में पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी के रिश्तेदार का अहम योगदान है। जिसका मास्टर माइंड पीड़ित का चचेरा भाई ही है। रेल एसपी कटिहार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मररिया मंसूरी टोला वार्ड नंबर- 09 निवासी मो. बाबर (27), कादर टोला वार्ड नंबर-04 निवासी खुशीलाल मंडल (22), कुरसेला थाना क्षेत्र के खेरिया वार्ड नंबर-12 निवासी विनोद यादव (48), अररिया जिले के जोगबनी थाना क्षेत्र के टिकुलिया बस्ती वार्ड नंबर-10 निवासी राजू मंडल (34), मधेपुरा जिले के मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलजार बाग निवासी संतोष सोनी व राजस्थान के बीकानेर जिला के मीना शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामदेव नगर कॉलोनी फ्लैट नंबर- 45 निवासी मनोज सोनी है।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Boxing भागलपुर में पहली बार बॉक्सिंग का महासंग्राम! अब इंटरनेशनल रिंग में दिखेंगे बिहार के मुक्केबाज?

कटिहार एसआरपी संजय भारती व डीएसपी देवेंद्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आज बताया कि 25 जून को नवगछिया रेल थाना अंतर्गत गाड़ी संख्या 13163 हाटे बजारे एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या एसी-वन में, सीट नंबर- 25 व 28 पर यात्रा कर रहे यात्री के साथ काढ़ागोला व बखरी रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या- 26/23 के पास अज्ञात सशस्त्र अपराधकर्मियों ने हथियार का भय दिखाकर बैग सहित सोने का आभूषण करीब ढाई किलोग्राम लूट लिया गया था।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Crime भागलपुर में सनसनीखेज गिरफ्तारी! हथियार लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा, जानें पूरा मामला

जिस आरोप में रेल थाना नवगछिया अज्ञात अपराध कर्मी के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया था। जिसके उद्भेदन व घटना में संलिप्त अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए एक एसआईटी टीम गठन कर मामले की जांच पड़ताल करते हुए जगह-जगह छापेमारी की जा रही थी। जिसमें 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अपराधियों के पास पुलिस ने 358.900 ग्राम सोने की बिस्किट, 20 लाख 57 हजार 8 सौ भारतीय करेंसी, चार सोने की चूड़ी, 6 सोने की अंगूठी, 1 जोड़ी सोने की झुमका जिसका कुल वजन 456.920 ग्राम, ₹45300 नेपाली करेंसी, घटना में प्रयुक्त 5 मोबाइल व दो मोटरसाइकिल जो सफेद रंग की अपाचे मोहम्मद बाबर व काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल खुशीलाल मंडल के पास से बरामद की गई है। मनोज सोनी के पास से ज्वेलरी खरीद बिल व अन्य के पास से रुद्राक्ष की माला, पर्स, आधार कार्ड बरामद हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics केंद्रीय मंत्री चिराग़ पासवान को ‘ट्रांसजेंडर’ कहना पड़ा भारी! मांझी ने CM सम्राट चौधरी को टैग कर क्या कहा?

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को 'ट्रांसजेंडर' बताए जाने के बाद बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। जीतन राम मांझी ने इस टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए स #BiharPolitics,#ChiragPaswan,#JitanRamManjhi

जमुई वीडियो वायरल करना पड़ा भारी! 120 लोगों पर केस, SP बोले- निजता का सम्मान करें

Jamui viral video FIR: जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित दुर्व्यवहार के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. नाबालिग की पहचान उजागर करने वाले 120 सोशल मीडिया साइट #JamuiPolice,#POCSOAct,#BiharNews

बड़ी खबर Bihar Driving License ! बिहार में DL टेस्ट देना हुआ आसान, इन 32 जिलों में बन गए नए ‘ट्रैक’, अब नहीं चलेगी...

Bihar Driving License: बिहार में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नियम बदल गए हैं। अब राज्य के 32 जिलों में आधुनिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर ही परीक्षा होगी। पटना और औरंगाबाद में टेस्ट शुरू #BiharDrivingLicense,#BiharTransport,#DrivingTest

Bihar Panchayat Election पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: इंजीनियरिंग सेल का गठन, परिसीमन की नई व्यवस्था | CM Samrat ने क्या कहा – ...

Bihar Panchayat Election: बिहार में अगले पंचायत चुनाव परिसीमन के बाद ही होंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'ग्राम संसद' कार्यक्रम में यह बड़ी घोषणा की है। #BiharPanchayatElection,#SamratChaudhary,#BiharNews