spot_img

भ्रष्टाचार में लिप्त घूसखोर फिक्सर धराया : मधेपुरा में घूस लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, 50 हजार रेट फिक्स कर रखा था

spot_img
- Advertisement -

इस वक्त की बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है। यहां भ्रष्टाचार में लिप्त राजस्व कर्मचारी देवनारायण मेहता घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

यहां निगरानी विभाग टीम ने राजस्व कर्मचारी देवनारायण मेहता को पचास हजार घूस लेते हुए  गिरफ्तार (Revenue Employee Arrested In Madhepura ) किया है। बताया जा रहा है कि वो जमीन दाखिल-खारिज के लिए पचास हजार रिश्वत ले रहे थे। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Crime रिश्ते शर्मसार! भागलपुर में देवर ने भाभी से की ऐसी हरकत, हाथ तोड़कर अस्पताल पहुंचाया

जानकारी के अनुसार, निगरानी विभाग टीम ने राजस्व कर्मचारी देवनारायण मेहता को पचास हजार रुपए की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। जमीन दाखिल-खारिज के लिए 50 हजार रिश्वत ले रहे थे देवनारायण मेहता। मौके पर पहुंचे निगरानी विभाग टीम के अधिकारियों ने मेहता को गिरफ्तार कर लिया।

मधेपुरा सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी देवनारायण मेहता को पटना से आई विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों उनके मधेपुरा स्थित आवास से धर दबोचा।

यह भी पढ़ें:  बांका में नहर निगली दो मासूम जानें: खेलते-खेलते नहर में डूबीं चचेरी बहनें, प्रदीप और दीपक के घर से निकली दो लाशें

मधेपुरा सदर अंचल के महेशुवा पंचायत के हनुमाननगर चौड़ा गांव की रहने वाली सुरुचि देवी से जमीन म्यूटेशन के लिए राजस्व कर्मचारी देवनारायण मेहता रिश्वत ले रहे थे। सुरुचि देवी को दो जमीन के दस्तावेज का म्यूटेशन कराना था, जिसके के लिए राजस्व कर्मचारी 51 हजार रुपये की मांग म्यूटेशन करने के एवज में कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:  भागलपुर में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: गंगा स्नान जा रहे बच्चों सहित परिवार को सरकारी गाड़ी ने कुचला, एक की मौत!

यह भी पढ़िए : Darbhanga में बड़ी कार्रवाई : शराब माफिया से मिली-भगत में गई चौकीदार की नौकरी, बहेड़ी के चौकीदार बर्खास्त 

राजस्व कर्मचारी पिछले कई माह से सुरुचि देवी को म्यूटेशन के लिए चक्कर कटवा रहे थे। ऐसे में, परेशान महिला सुरुचि देवी राजस्व कर्मचारी से पहले रिश्वत देने की बात फाइनल की और इसकी शिकायत लिखित रूप में विजिलेंस में कर दी।

इसके बाद विजिलेंस के डीएसपी अरुण पासवान के नेतृत्व में आए अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आज सुबह में आरोपी राजस्व कर्मचारी देवनारायण मेहता को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ पटना ले गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Crime रिश्ते शर्मसार! भागलपुर में देवर ने भाभी से की ऐसी हरकत, हाथ तोड़कर अस्पताल पहुंचाया

Bhagalpur Crime: भागलपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक देवर पर अपनी भाभी से मारपीट, कपड़े खींचने और हाथ तोड़ने का आरोप है। पीड़िता मायागंज अस्पताल में भर #BhagalpurCrime,#BiharFamilyViolence,#JusticeForVictim

लाइब्रेरियन बनना है? बिहार में 31 अक्टूबर तक है मौका, ऐसे करें आवेदन

Bihar Librarian: बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। बिना दे #BiharLibrarian,#BiharJobs,#LibrarianExam

Darbhanga News छठ महापर्व से पहले कमतौल में बड़ा एक्शन! घाटों पर सुरक्षा-सुविधा का ‘महाप्लान’ तैयार

Kamtaul Chhath Ghat: छठ महापर्व से पहले कमतौल में तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर पंचायत कमतौल-अहियारी की कार्यपालक पदाधिकारी प्रिंसी कुमारी ने छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा और सुविध #KamtaulChhath,#BiharChhathPuja,#PrinsiKumari

Darbhanga Crime जाले में सनसनी! घर से निकली नाबालिग अचानक लापता, गांव के युवक पर ‘अगवा’ का तोहमत

Jale News: जाले थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के ही विनय मलिक और उसके परिवार पर बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप ल #JaleNews,#BiharCrime,#MinorGirlAbduction