spot_img

Bhagalpur News: बांका में सड़क हादसा… जिस घर में सोमवार को बारात आनी थी, वहां पसरा मातम, हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा

spot_img
- Advertisement -

सड़क हादसा: भागलपुर के बांका जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिस घर में अगले सोमवार को शादी की शहनाइयां बजने वाली थीं, आज वहां मातम पसर गया है। अमरपुर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत ने खुशियों को पल भर में छीन लिया।

- Advertisement -

अमरपुर (बांका)। बांका जिले के अमरपुर में धर्मपुर हाट के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक हाइवा की चपेट में आने से गौरीपुर गांव के रामविलास मंडल की देर रात दर्दनाक मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा, तो पूरे गांव में मातम पसर गया। रामविलास की मां कांता देवी, पिता तेतर मंडल और पत्नी चंदा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। उनके तीन छोटे-छोटे बच्चों को देख ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।

- Advertisement -

मृतक के पिता तेतर मंडल ने बताया कि सोमवार को उनकी बेटी वंदना कुमारी की शादी तय थी। झारखंड के गोड्डा जिले के पथरगामा से बारात आने वाली थी और घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। लेकिन एक झटके में इस हादसे ने सारी खुशियां छीन लीं और हंसता-खेलता घर मातम में डूब गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: बांका के ओढ़नी डैम में Fish Farming से युवाओं को मिलेगा रोजगार, 24 केज की बंदोबस्ती प्रक्रिया शुरू!

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

जानकारी के मुताबिक, देर रात रामविलास मंडल अपने गांव के नितेश कापरी, मुन्ना मंडल और नितेश कुमार के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर अमरपुर बाजार जा रहे थे। धर्मपुर हाट के समीप तेज रफ्तार में इंग्लिशमोड़ की तरफ जा रहे एक हाइवा ट्रक ने सामने से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। यह दुखद सड़क हादसा इतना भयावह था कि रामविलास की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में नितेश कापरी, मुन्ना मंडल और नितेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया। घायलों का इलाज जारी है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस घटना को लेकर परिजनों के बयान पर यातायात थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। टक्कर मारने वाला हाइवा चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur Road Accident: भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, एथलीट और ऑटो ड्राइवर ने तोड़ा दम

Samastipur Road Accident: बिहार के समस्तीपुर में एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे...