spot_img

Tejashwi सरकार में 200 यूनिट बिजली FREE, 400 की राशि बढ़ कर हो जाएगी 1500, महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये प्रतिमाह, 22 को भागलपुर आ रहे है Tejashwi Yadav

spot_img
- Advertisement -

भागलपुर, | राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बुधवार को भागलपुर के परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम 22 दिसंबर को भागलपुर के टाउन हॉल में होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से तेजस्वी यादव भागलपुर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित करेंगे। जिनमें सुल्तानगंज, नाथनगर, भागलपुर, कहलगांव, पीरपैंती, बिहपुर, और गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

- Advertisement -

तेजस्वी यादव की योजनाएं

राजद प्रवक्ता ने बताया कि तेजस्वी यादव ने महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके खुशहाली के उद्देश्य से आगामी सरकार बनने पर माई बहिन मान योजना लागू करने का वादा किया है, जिसके तहत प्रत्येक महिला को 2500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हर परिवार को 200 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत विधवा और दिव्यांग व्यक्तियों को मिलने वाली 400 रुपये की राशि बढ़ाकर 1500 रुपये कर दी जाएगी। साथ ही, वृद्धा पेंशन योजना की राशि भी 400 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये की जाएगी।

- Advertisement -

तेजस्वी यादव का नेतृत्व

अरुण कुमार यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव जो कहते हैं, वह करते हैं। महागठबंधन सरकार में 17 महीने के कार्यकाल के दौरान तेजस्वी यादव ने अपने वादों के अनुरूप काम किया, जिससे वे जनता की आशा और उम्मीद बन चुके हैं।


राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह

प्रवक्ता ने बताया कि तेजस्वी यादव के कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। यह उत्साह इस बात का संकेत है कि महागठबंधन के कुशल नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार बनना तय है।


संवाददाता सम्मेलन में मौजूद नेता

इस संवाददाता सम्मेलन में कोशी स्नातक के पूर्व प्रत्याशी नितेश कुमार यादव, प्रदेश सचिव डॉ तिरुपतिनाथ यादव, जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव, जिला प्रवक्ता प्रो. सलाउद्दीन अहसन, युवा राजद के जिलाध्यक्ष बसारुल हक, सीमा जयसवाल, कृष्ण बिहारी गर्ग, नट बिहारी मंडल, अमित आर्यन कुमार, राम कुमार, मो. उमर ताज, गौतम बनर्जी समेत कई अन्य नेता मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में 29 सितंबर मंगलवार को 32 इलाकों में सुबह 5 से 9 बजे तक बिजली गायब! कहीं आपका इलाका भी तो नहीं?

Darbhanga Power Cut: दरभंगा शहर के डीएमसीएच और बंगाली उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में 29 सितंबर 2026 को सुबह 5 से 9 बजे तक 4 घंटे बिजली गुल रहेगी। गावर एजेंसी द्वारा शिफ्टिंग कार्य के #DarbhangaPowerCut,#BiharElectricity,#DMCH

दरभंगा में बाढ़ का हाहाकार! घनश्यामपुर में कमला बलान विकराल, 5 गांवों का संपर्क टूटा |जानिए – कहां घरों में घुसा पानी,...

Bihar Flood: कमला बलान नदी में बाढ़ से घनश्यामपुर के 5 गाँव पूरी तरह घिर गए हैं। सड़क संपर्क टूट गया है और फसलें बर्बाद हो गई हैं। सरकारी नाव नहीं मिलने से ग्रामीण निजी नावो #BiharFlood,#GhanshyampurNews,#KamalaBalanRiver

बिहार के मंत्रियों का विपक्ष पर बड़ा हमला! चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, अपराध पर भी सख्त चेतावनी

Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट के मंत्रियों ने निर्वाचन प्रक्रिया और राज्य में आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। जदयू की जनसुनवाई में मंत्रियों #BiharCabinet,#JDUJanSunwai,#BiharPolitics

छपरा में बेकाबू हाइवा का कहर! 6 गाड़ियों को रौंदा, NH-531 पर लगा भीषण जाम, ऐसे बची लोगों की जान

Chhapra Road Accident: छपरा-सीवान मुख्य मार्ग NH-531 पर रविवार देर शाम एक बेकाबू हाइवा ने छह वाहनों को रौंद दिया। इस भीषण दुर्घटना में मांझी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सहित चार लोग बाल-ब #ChhapraRoadAccident,#BiharNews,#NH531