अप्रैल,30,2024
spot_img

Bihar Education Department | बिहार के 70 हजार स्कूलों के बदलेंगे नाम

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar Education Department | बिहार के 70 हजार स्कूलों के बदलेंगे नाम जहां  देश के रेलवे स्टेशनों, सड़कों और कई सरकारी भवनों के नाम अब तक बदले जाते रहे हैं। यह एक तरह से ट्रेंड बन गया है, लेकिन बिहार जो इन दिनों शिक्षा को लेकर काफी गरम है। यहां की शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद चल रही है। अब बिहार इन स्कूलों के नाम को बदलकर उनको याद करने की तैयारी में जो हमारे इतिहास हैं। धरोहर हैें। हमारे सम्मान है जहां…इसी सत्र से नई शुरूआत की तैयारी में शिक्षा विभाग जुटा है।

Bihar Education Department | राज्य के 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की तैयारी

स्कूल टाइमिंग से लेकर स्कूलों के प्रबंधन, शिक्षकों की जवाबदेही को लेकर जहां यह सुर्खियों में है। शिक्षा विभाग और राजभवन के बीच टकराव और शिक्षक संघों की नाराजगी की खबरें आती रहती हैं। ऐसे में अब बिहार के सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की तैयारी है। बस इसी शैक्षणिक सत्र में इसकी कवायद भी पूरी हो जाएगी जहां… शिक्षा विभाग ने राज्य के 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की तैयारी की है।

Bihar Education Department | इसी सत्र से स्कूलों का नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी

जानकारी के अनुसार, इसी सत्र से स्कूलों का नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने राज्य के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय और उत्क्रमित मध्य विद्यालय का नाम बदलने की तैयारी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Darbhanga Court News| सिंहवाड़ा स्वर्ण व्यवसायी चुन्नू ठाकुर अपहरण में अंतरजिला के 9 अपराधी दोषी करार, 15 मई को सजा पर फैसला

 

Bihar Education Department | 38 जिलों से नवसृजित और उत्क्रमित स्कूलों से ली जा रही जानकारी

जुलाई के बाद इसी सत्र में स्कूलों का नाम बदलने का काम शुरू भी कर दिया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग राज्य के सभी 38 जिलों से नवसृजित और उत्क्रमित स्कूलों से जानकारी जुटाने में लगा है।

Bihar Education Department | स्कूलों के नाम राजकीय या देश और राज्य के महापुरुषों के नाम पर रखे जाएंगे

बिहार के 70 हजार नवसृजित प्राथमिक और उत्क्रमित मध्य विद्यालय स्कूलों के नाम बदल दिए जाएंगे। और नाम बदल कर देश और राज्य के महापुरुषों के नाम पर स्कूल का नाम रखा जएगा। इसी सत्र से इसकी प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग राज्य के सभी 38 जिलों से नवसृजित और उत्क्रमित विध्यालयों से जानकारी जुटाने में लगा है। इन स्कूलों के नाम राजकीय या देश और राज्य के महापुरुषों के नाम पर रखे जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News | अपहरण-हत्या में 28 साल बाद Ex MLA Tarakeshwar Singh को उम्रकैद

Bihar Education Department | नाम ई-शिक्षा कोष और यू-डायस पोर्टल पर एंट्री की जाएगी

इन स्कूलों के नाम राजकीय या देश और राज्य के महापुरुषों के नाम पर रखे जाएंगे। ऐसे स्कूलों का नया नाम ई-शिक्षा कोष और यू-डायस पोर्टल पर एंट्री की जाएगी। इसके बाद ये स्कूल उसी नाम से जाने जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| हायाघाट MLA Ramchandra Prasad के साथ दुर्व्यहार, FIR !

Bihar Education Department | मिलेंगी सहूलियत

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इन स्कूलों का नाम बदलने के पीछे एक यह भी कारण है कि ई-शिक्षा कोष और यू-डायस पोर्टल में एंट्री करने के दौरान इन स्कूलों के बड़े-बड़े नाम होने से काफी परेशानी होती है। परेशानी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों का नाम बदलने कै फैसला लिया है। भागलपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया है कि उनके जिले में नाम बदलने का काम शुरू है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें