सूडान के गृहयुद्ध में फंसे भारतीय को लाने के लिए भारत सरकार ऑपरेशन कावेरी चला रही है। इसके तहत वहां फंसे भारतीय को भारत लाया जा रहा हैं। इसी को लेकर बिहार सरकार ने भी बड़ा कदम उठाया हैं।
मुंबई और दिल्ली से बिहारियों को अपने खर्च पर बिहार लाने की तैयारी है। इसके लिए राज्य सरकार के निर्देश पर स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली की ओर से नई दिल्ली एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गयी है। ऐसे ही हेल्प डेस्क की व्यवस्था मुंबई एयरपोर्ट पर भी की जा रही है।
भारत सरकार ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत सूडान में फंसे भारतीयों को स्वदेश वापस ला रही है। सूडान से लौटने वाले ऐसे भारतीय नागरिक दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सूडान से लौटने वाले बिहार के निवासियों को मुंबई एवं नई दिल्ली से पटना तक राज्य सरकार ने अपने खर्च पर लाने का निर्णय लिया है।
सूडान से लौटने वाले बिहार के निवासियों के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली की ओर से नई दिल्ली एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। ऐसे ही हेल्प डेस्क की व्यवस्था मुंबई एयरपोर्ट पर भी की जा रही है।
बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई ऑपरेशन कावेरी के तहत सुडान से अब तक करीब तीन हजार भारतीय लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
सूडान से लौटनेवाले बिहार के निवासियों को मुंबई एवं नई दिल्ली से पटना तक अपने खर्च पर लाने का निर्णय लिया गया है। उनकी सुविधा के लिए स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली द्वारा नई दिल्ली एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है।
ऐसे ही हेल्प डेस्क की व्यवस्था मुंबई एयरपोर्ट पर भी की जा रही है। मुख्यमंत्री शास्त्रीनगर में उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मीडिया से बोल रहे थे।
दरअसल सूडान में भारतीय को ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान में फंसे भारतीयों को स्वदेश वापस ला रही है। सूडान से लौटनेवाले ऐसे भारतीय नागरिक दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर आ रहे हैं। जिन्हें सरकार अपने खर्च से पटना लाएगी।
वहीं भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस तेग से शनिवार को भारतीयों के 14वें बैच में 288 नागरिकों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीय नागरिकों का 14वां बैच सूडान से निकल गया है।




 
