मई,6,2024
spot_img

Bihar News | Araria News | किराना कारोबारी फारबिसगंज से लापता, अपहरण…?

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar News | Araria News| खबर बड़ी है जहां किराना कारोबारी फारबिसगंज से लापता, ये कहीं अपहरण तो नहीं …? कारण, अररिया से जो खबर छनकर अभी आ रही है उसके मुताबिक, कुआरी से फारबिसगंज आए किराना कारोबारी 32 वर्षीय संजय गुप्ता शुक्रवार शाम से अचानक लापता हैं।

Bihar News | Araria News | किराना के थोक कारोबारी फारबिसगंज मंडी में समान की खरीददारी के लिए आए थे

कुआरी में वह किराना का थोक कारोबार करते हैं। और फारबिसगंज मंडी में किराना के समान की खरीददारी के लिए आए थे। उसके बाद से उनका कहीं कोई अता-पता नहीं है। पढ़िए पूरी खबर

Bihar News | Araria News | परिजन का कहना है-

शाम चार बजे उनके मोबाइल नंबर पर घरवालों ने बात की, लेकिन 4.25 मिनट से उनका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। जिसके बाद रात में गायब संजय कुमार गुप्ता के भाई भोला गुप्ता फारबिसगंज थाना पहुंचकर थाना को इसकी सूचना दी।

Bihar News | Araria News | बड़े कारोबार के कारण, आशंका जायज है

कुआरी ओपी क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 के रहने वाले योगेंद्र प्रसाद गुप्ता का पुत्र है 32 वर्षीय संजय कुमार गुप्ता। इनका बड़ा कारोबार है।

Bihar News | Araria News | अपहरण की आशंका से सहमे हैं परिजन

परिजन ने अपहरण की अंदेशा व्यक्त किया है। परिजन का कहना है कि कारोबारी के पास करीबन 15 लाख रूपये हैं और केशरी मुहल्ला में एक गुटखा कारोबारी के यहां गया हुआ था,जहां से वह दीनदयाल चौक के पास समान खरीदने आया हुआ था। इसके बाद से वह गायब बताए जाते हैं।

Bihar News | Araria News | वह अक्सर गुलाबबाग और फारबिसगंज मंडी आते जाते रहते हैं

फारबिसगंज थाना में भोला प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उनका भाई संजय गुप्ता कुआरी में किराना का थोक कारोबार करते हैं। जिसको लेकर गुलाबबाग और फारबिसगंज मंडी आते जाते रहते हैं।

Bihar News | Araria News | 4 बजकर 25 मिनट के बाद से उनका मोबाइल आ रहा स्वीच ऑफ

इसी क्रम में किराना के आइटम की खरीददारी के लिए फारबिसगंज आए थे।जिनसे शाम चार बजे बात हुई,लेकिन 4 बजकर 25 मिनट से उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है।जिनसे परिवार के लोग चिंतित है और अभी रात साढ़े दस बजे तक घर नहीं पहुंचे। उनलोगो को कोई अनहोनी की आशंका हो रही है।

Bihar News | Araria News | कैश होने के कारण चिंतित हैं परिजन

उन्होंने अपने भाई के पास पैसे होने के कारण अपहरण किए जाने की अंदेशा व्यक्त की।मामले की सूचना फारबिसगंज थाना में देने की बात कही।

Bihar News | Araria News | फारबिसगंज थानाध्यक्ष आफ ताब अहमद ने दिए जांच के सख़्त आदेश

जिसके बाद पुलिस ने परिजनों के साथ केशरी मुहल्लयौर दीनदयाल चौक के पास लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को भी खंगाला।मामले पर फारबिसगंज थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने जांच करने की बात कही।

यह भी पढ़ें:  Rajasthan Road Accident News| सवाई माधोपुर एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 6 लोगों की मौत

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें