spot_img

Madhubani के झंझारपुर में गाय से टकराई बाइक, पति के साथ स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: गाय को बचाने के दौरान सड़क हादसे में 44 वर्षीय शिक्षिका की हुई दर्दनाक मौत,स्वजनों में मचा कोहराम, अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर लखनौर प्रखंड के बथनाहा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय जा रही थी संगीता कुमारी

- Advertisement -

झंझारपुर,मधुबनी देशज टाइम्स। झंझारपुर थाना क्षेत्र के गोधनपुर चौक के पास डोमरा चौक के निकट गाय को बचाने के क्रम में एक बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक पर सवार 44 वर्षीय शिक्षिका संगीता कुमारी सड़क पर गिर गई।

- Advertisement -

इससे उनके सर में चोट लगी और वो गंभीर रूप से घायल हो गईं। तत्काल उन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का 'अश्लील' वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

मिली जानकारी के अनुसार मृत शिक्षिका संगीता कुमारी लखनौर प्रखंड के भखरौली गांव निवासी अरुण देव की पत्नी थीं। परिजनों के अनुसार शिक्षिका सुबह 8 बजे के बाद घर से प्रखंड के बथनाहा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के लिए अपने पति के साथ निकली थी।

इसी बीच रास्ते में गोधनपुर चौक के समीप बाइक दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। इस बाबत झंझारपुर थानाध्यक्ष राशिद परवेज ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया है।वहीं शिक्षिका की मौत से स्वजन सहित पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।घर में चीख पुकार मची हुई है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का 'अश्लील' वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion

Darbhanga Crime केवटी में चोरों का कहर! दुकान से 76 हजार की संपत्ति साफ, क्या पुलिस पकड़ पाएगी?

Kewati Theft: केवटी के रनवे गांव में एक दुकान का चदरा तोड़कर अज्ञात चोरों ने 76 हजार रुपये की संपत्ति चुरा ली। नकदी समेत 70 हजार का सामान गायब है, पुलिस ने जांच शुरू की है। #KewatiTheft,#BiharCrime,#DarbhangaNews

Darbhanga Land Survey दरभंगा में भूमि सर्वे पर बड़ा एक्शन! अब रोज इतने किश्तवार बनाने होंगे, नहीं तो…

Darbhanga Land Survey: दरभंगा के केवटी अंचल में विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं। अब अधिकारियों को प्रतिदिन 1 #DarbhangaNews,#BiharLandSurvey,#KevatiSurvey