मई,6,2024
spot_img

पटना मीठापुर बस स्टैंड में दिनदहाड़े लड़की से छेड़खानी करना पड़ा कंडक्टर को महंगा, युवती को छोड़ने आए लड़कों ने मिलकर की कंडक्टर की हत्या, पहले जमकर पीटा बाद में घोंप दिया चाकू

spot_img
spot_img
spot_img
पटना, 12 अप्रैल (हि.स)।राजधानी पटना के मीठापुर बस स्‍टैंड में सोमवार की सुबह एक बस कंडक्‍टर की हत्‍या कर दी गई। मारे जाने वाले बस कंडक्‍टर पर एक लड़की से छेड़खानी करने का आरोप है।पुलिस के अनुसार लड़की दो लड़कों के साथ बस पकड़ने पहुंची थी।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस कंडक्‍टर की नीयत लड़की को देखकर खराब हो गई और वो उससे छेड़खानी करने लगा। पहले तो लड़की ने उसकी हरकत को नजरअंदाज किया, लेकिन बाद में उसने देखा कि कंडक्‍टर की हरकतें बढ़ती जा रही हैं तो उसने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद लड़की के साथ आए युवकों ने भी उसके साथ मारपीट करने लगे। इस बीच इन तीनों में से किसी एक ने कंडक्‍टर को चाकू मार दिया। बस कंडक्‍टर पर युवकों के हमला करते ही आसपास की दूसरी बसों के स्‍टाफ मौके पर पहुंच गए और चाकू मारने वालों को धर दबोचा। इसके बाद घायल कंडक्‍टर को तुरंत अस्‍पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
लड़की फरार, लड़के गिरफ्तार
घटना के बाद लड़की वहां से फरार हो गई, जबकि दोनों युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मारे गए बस कंडक्‍टर की पहचान गया जिले के अतरी के रहने वाले मनोज कुमार (42 वर्ष) के रूप में हुई है।यह घटना मीठापुर बस स्‍टैंड के गेट नंबर एक के पास हुई है। बहरहाल लड़की का अभी कुछ अता-पता नहीं चल पाया है। पुलिस उसके बारे में पता करने की कोशिश में जुटी है।
यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के 162 Affiliated Colleges को जल्द मिलेंगे Principals, नियुक्ति का रास्ता साफ, Appointment में इन्हें मौका

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें