मई,5,2024
spot_img

व्यायाम करके आया बक्सर SP का हाउस गार्ड, साथियों से कुछ बताया, संदेहास्पद स्थिति में मौत

spot_img
spot_img
spot_img

बक्सर, देशज न्यूज। बक्सर एसपी के हाउस गार्ड रमेश प्रसाद की  सोमवार की.सुबह संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई | जानकारी के अनुसार  रमेश रोज की तरह आज भी व्यायाम कर अपने बैरेक में लौटा।

इस दौरान उसने अपने साथियोंं से सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की और वह मूर्छित भी हो गया।  आनन -फानन में उसे सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया।

इस बाबत चिकित्सक डॉ राम कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक का ब्लड शुगर अत्यधिक बढ़ा हुआ था। उसकी करोना  जांच की जाएगी। उसके बाद ही पोस्टमार्टम आदि  के बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा |

रमेश मूल रूप से भोजपुर जिले की खजुरिया पंचायत के घोड़ादेई गांव का रहने वाला था |उसकी मौत की सूचना परिजनों को दे दी गई है।byayam-karke-aaya-buxcer-sp
यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Elections| 11 के कटे पत्ते, 23 में 12 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें