अप्रैल,28,2024
spot_img

Chirag Paswan बोले, बिहार सरकार मेरे पिता Ram Vilas Paswan को भारत रत्न देने की करे अनुशंसा

spot_img
spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

spot_img

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक राम विलास पासवान को भारत रत्न देने की मांग की है। पिता की बरसी कार्यक्रम में चिराग पासवान आज पैतृक गांव खगड़िया जिले के शहरबनी पहुंचे और मां से आशीर्वाद लिया।

उन्होंने कहा कि पिता के निधन के बाद गांव समाज का आशीर्वाद लेने आया हूं। चिराग ने खुद पूरे गांव के लोगों को खाना परोस कर खिलाया और कहा कि पिता के अधूरे सपने को पूरा करूंगा।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani का Sunday Motivation...| तैयारी है ये जीत की...दौड़ा मधुबनी

चिराग पासवान ने कहा

उन्होंने पिता की जयंती के मौके पर राजकीय अवकाश घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। साथ ही ‘भारत रत्न‘ देने की अनुशंसा करने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि जनता राम विलास पासवान की आदमकद प्रतिमा को हर जिले में लगाना चाहती है। इसके लिए राज्य सरकार अनुशंसा करें। बिहार प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह कल्लू ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें