
अररिया जिले से बड़ी खबर है जहां नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल सीमा से सटे पतराहा बॉर्डर पर एसएसबी जवान और तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें एसएसबी के कमांडेंट पर तस्करों ने गोली मार दी।
वारदात आज सुबह सोमवार की है। जहां एसएसबी कमांडेंट भारत नेपाल खुली सीमा का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध को रोका गया जिसके बाद तस्कर ने सामने से फायरिंग कर दी। इसमें एसएसबी कमांडेंट को जांघ में गोली लग गयी। पढ़िए पूरी खबर
जिसके बाद कमांडेंट को जख्मी हालत में फारबिसगंज अस्पताल ले जाया गया। वहां के डॉक्टरों द्वारा उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। बाद में एसएसबी जवानों ने कमांडेंट को तुरंत इलाज के लिए फारबिसगंज पहुंचाया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। वही तस्करों पर एसएसबी की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर को भी हाथ में गोली लगी है।
इस मुठभेड़ में एक और जहां कमांडेंट को गोली लगी है। वही दूसरी और तस्करी के आरोप में पकड़ाए आफताब को भी हाथ में गोली लगी है। इस वारदात के बाद आरोपी का भी इलाज अस्पताल में चल रहा है। वही आरोपी के परिजन का कहना है कि वो सेब लेकर जा रहा था। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि नेपाल से चाइनीज सेब की तस्करी भी काफी होती है।







