spot_img

मुजफ्फरपुर के सकरा में पेट्रोल पंप कर्मी से अपराधियों ने लूटे 2.97 लाख

spot_img
- Advertisement -

दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर देशज टाइम्स। मुजफ्फरपुर में एक बार फिर बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे पेट्रोल पंप कर्मी से 2 लाख 97 हजार रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है वहीं दहशत फैलाने के लिए गोली चलने की बात भी सामने आ रही है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

दरअसल, मामला सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल की है जहां मीरापुर पेट्रोल पंप पर कार्यरत पेट्रोल पंप के मैनेजर और एक कर्मी सकरा स्थित एसबीआई के ब्रांच में पैसा जमा कराने के लिए जा रहे थे इसी बीच बाइक सवार अपराधियों ने सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल में पेट्रोल पंप कर्मी के बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया और हथियार के बल पर 2 लाख 97 हजार रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गया।

- Advertisement -

वहीं, जाते-जाते दहशत फैलाने के उद्देश्य अपराधियों के द्वारा गोलीबारी की घटना को भी अंजाम दिया गया है।मामले में फोन पर बातचीत के दौरान पेट्रोल पंप के प्रबंधक सौरभ कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप पर कार्यरत मैनेजर अजय कुमार और एक कर्मी मिथिलेश कुमार राय सकरा स्थित एसबीआई के ब्रांच में पैसा जमा करने के लिए निकले थे।

यह भी पढ़ें:  बिहार प्रशासनिक सेवा तबादले: 11 अधिकारियों का ट्रांसफर, 18 की प्रतिनियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट...इन जिलों के बंदोबस्त पदाधिकारी बदले गए

इसके बाद सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल में बाइक सवार अपराधियों ने कर्मी के गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया और पिस्टल दिखाकर रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गया ।वहीं जाते-जाते दहशत फैलाने के उद्देश्य अपराधियों ने गोली भी चलाई है।

वहीं, मामले में सकरा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों की ओर से पेट्रोल पंप कर्मी से लूट की सूचना मिली। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की जा रही है। फायरिंग से इन्कार करते हुए कहां कि मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है। वही अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: शासन के साथ- अध्यात्म की बात… CM Samrat ने पटनदेवी, हनुमान मंदिर में टेका मत्था LIVE देखें तस्वीर बोलती है…

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जब से पदभार संभाले हैं, शासन...

Nepali Brides: बड़ी पहल, भारत में शादी करने वाली नेपाली महिलाओं को अब आसानी से मिलेगी भारतीय नागरिकता

Nepali Brides: सरहद पार से प्यार का रिश्ता निभाने भारत आईं हजारों नेपाली बहुओं...

Bihar Petrol-Diesel Crisis: बक्सर में पेट्रोल-डीजल नहीं के टंगे बोर्ड, दूल्हे की गाड़ी फंसी, दुल्हन का मंडप में इंतज़ार… पढ़िए…कैसे आएं गोरी हम...

Bihar Petrol-Diesel Crisis: बक्सर जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत ने हाहाकार मचा दिया है।...