मई,6,2024
spot_img

Bihar Crime News | Araria Bank loot | फिल्मी स्टाइल, बंधन बैंककर्मियों से 12 लाख कैश ले उड़े अपराधी, पब्लिक ने लगाई दौड़…और फिर?

spot_img
spot_img
spot_img
फिल्मी अंदाज में बंधन बैंककर्मियों से 12 लाख की लूट के दौरान एक अपराधी को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। वहीं, पूरे मामले में 4 बैंककर्मी बुरी तरह जख्मी हैं।
अररिया जिले में बंधन बैंककर्मियों से 12 लाख की लूट को अंजाम दिया गया। इस दौरान बैंककर्मियों की कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें बदमाश समेत 4 बैंककर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं।

Bihar Crime News | Araria Bank loot | फारबिसगंज-नरपतगंज के एनएच 57 पर लूट की बड़ी वारदात

ये वारदात फारबिसगंज-नरपतगंज के एनएच 57 पर हुई। लूट के दौरान फायरिंग की बात भी सामने आ रही है। इस दौरान बैंक के दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनका इलाज जारी है। इस बीच पुलिस ने लोगों की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि बंधन बैंक के कर्मी मुख्य शाखा से नरपतगंज के पलासी शाखा के लिए कैश लेकर कार से जा रहे थे।

यह भी पढ़ें:  Rajasthan Road Accident News| सवाई माधोपुर एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 6 लोगों की मौत

Bihar Crime News | Araria Bank loot | दो बाइक पर चार अपराधियों ने ओवरटेक कर कार को रोका

इसी क्रम में दो बाइक पर चार अपराधियों ने ओवरटेक कर कार को रोका और हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में अपराधियों के द्वारा फायर करने की भी बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News@May5 : खेत में फंसी Tejashwi Yadav की Car! लड़खड़ाते निकले बाहर

Bihar Crime News | Araria Bank loot | बंधन बैंक के दो कर्मी गंभीर रूप से घायल

लूट की वारदात के क्रम में बंधन बैंक के दो कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल कर्मियों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

यह भी पढ़ें:  CBSE Board Exam Result 2024: CBSE Board का आया DigiLocker Access Code, अब आएंगें Class 10, 12 के Results

Bihar Crime News | Araria Bank loot | इलाके की नाकाबंदी कर चल रही अपराधियों की तलाश

फारबिसगंज पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी और मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार नाकेबंदी भी कर रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें