spot_img

दरभंगा के जाले के 15 युवाओं को मिला रोजगार…नौकरी की चाहत लिए मेले में उमड़े सैकड़ों युवा, APLC में इन्हें मिली नियुक्ति पत्र

spot_img
- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स। जाले के अपना यूनिक कौशल विकास केंद्र के प्रांगण में सोमवार को रोजगार मेला में सैकड़ों बेरोजगारों की भीड़ उमड़ गई, लेकिन प्रमाणपत्र और साक्षात्कार के बाद मात्र पंद्रह बेरोजगार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया।
यह नियुक्ति पत्र आमधनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी (APLC) की ओर से साक्षात्कार के बाद बेरोजगार युवाओं को विभिन्न पदों के लिए दिया गया है। अपना यूनिक कौशल विकास केंद्र जाले के प्रबंधक राहुल कुमार यादव एवम अरुण कुमार ने रोजगार मेला का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
आयोजित रोजगार मेला लगने से प्रखंड क्षेत्र के शिक्षित युवाओं में इस आयोजन से उत्साह देखा जा रहा है। मौके पर दरभंगा जिला कौशल विकास प्रबंधक जय किशन ने कहा कि जिला के दूर दूर के गांवों में रोजगार कैंप आयोजन करने से बेरोजगारों को रोजगार का मौका देने का हमने छोटा सा प्रयास किया गया।
वहीं, आमधनी कंपनी लिमिटेड के मानव संसाधन रोजगार प्रबंधक फिरोज अख्तर ने कहा यहां रोजगार मेला में युवाओं और युवतियों ने भाग तो लिया,लेकिन समय से अपना अपना प्रमाणपत्र जमा नहीं करने से इस रोजगार मेला का लाभ उन्हें नहीं मिल सका।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Electricity News: जाले में बिजली संकट गहराया: पेयजल और पढ़ाई बाधित, क्या प्रशासन देगा राहत? आवेदन पढ़िए - ' महोदय '

इन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य वंचित बेरोजगारों के आमधनी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित कर जल्द रोजगार दिया जाएगा। चयनित 15 युवाओं को रोजगार के लिए ऑफर लेटर देकर उन्हें संबंधित जगहों पर जॉब प्राप्त करने का निर्देश देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्र के कई बुद्धिजीवी एवं पंचायत प्रतिनिधि मौजूद दिखे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Minor Girl Kidnap: दरभंगा में शौच गई नाबालिग लड़की अचानक हुई लापता! पिता के आरोपों से सनसनी... क्या है अगवा होने की असल वारदात, बड़ी मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस तहकीकात!
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar NEET News: NEET की 21 जून की परीक्षा: सरकार का बड़ा तोहफा, छात्रों को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा!

बिहार सरकार ने नीट परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है। 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों को सरकारी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। सीएम सम्राट चौधर#BiharNEETNews,#NEETExam,#FreeBusTravel

Patna Monsoon News: पटना में जलजमाव से मिलेगी मुक्ति? मॉनसून से पहले बड़ा फैसला, नालों की सफाई…ड्रेनेज इंफ्रास्ट्रक्चर और डीसिल्टिंग पर फ़ोकस

पटना मॉनसून न्यूज़: पटना में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। नगर आयुक्त ने नालों की सफाई, निर्माण कार्यों और क्षतिग्रस्त मैनहोल का ग#PatnaNews,#MonsoonPreparedness,#DrainageSystem

Darbhanga Crime News: दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला: हत्या और अपहरण के 12 आरोपियों को नहीं मिली जमानत, हड़कंप!

दरभंगा सिविल कोर्ट ने चार जघन्य आपराधिक मामलों में 12 अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इन मामलों में अपहरण, जानलेवा हमला और हत्या जैसे गंभीर आरोप शामिDarbhangaNews,BiharCrime,CourtOrder

Darbhanga Kisan News: जाले में किसानों ने जाना, ‘मिट्टी परीक्षण- उर्वरकों के सही इस्तेमाल के गुर’, मिला -डिब्लर, नैपसैक स्प्रेयर, धान बीज और मशरूम...

जाले में कृषि विज्ञान केंद्र पर 'खेत बचाओ अभियान' और 'विश्व पर्यावरण दिवस' कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक डॉ. जीवेश कुमार ने किसानों से धरती बचाने की अपील की, वही#JaleNews,#KisanSamachar,#EnvironmentDay