Darbhanga में 20 सदस्यीय Inter-State ATM Fraud Gang का भंडाफोड़, लाखों की Jewellery, Bikes, Cash जब्त –पुलिस ने खोला राज, ATM कार्ड चेंज कर उड़ा रहे थे रकम, दरभंगा में 186 कार्ड के साथ गिरोह धराया। दरभंगा पुलिस की बड़ी सफलता।@प्रभास रंजन, देशज टाइम्स, दरभंगा।
Darbhanga के मदरसा में ‘ …भीख मांगती हिंदू लड़की, फिर? देखें VIDEO
View this post on Instagram
ATM बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़, हाजीपुर से 4 गिरफ्तार, 186 एटीएम कार्ड बरामद, कई जिलों में ATM फ्रॉड करने वाले गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
दरभंगा (Bihar Crime News, ATM Fraud Gang), देशज टाइम्स: बिहार में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। दरभंगा पुलिस की विशेष टीम ने हाजीपुर से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो शहर के विभिन्न ATM से वृद्धों, महिलाओं और सीधे-साधे लोगों को निशाना बना रहे थे। ये अपराधी धोखे से एटीएम कार्ड बदल देते थे और फिर कार्ड का उपयोग कर नकद निकासी एवं खरीदारी कर लेते थे।
लगातार मिल रही थीं शिकायतें, SSP के आदेश पर गठित हुई थी विशेष टीम
जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी के निर्देश पर सदर SDPO अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम को यह सफलता हाथ लगी है। तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की गई। इसमें, हाजीपुर में किराए के मकान में रह रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अपराधियों की सूची
नाम | पता |
---|---|
रितेश कुमार सिंह | पिठौरा, नरपतगंज, अररिया |
आशीष कुमार | अलारी, रूपौली, पूर्णिया |
शंकर कुमार सिंह | पिठौरा, नरपतगंज, अररिया |
विकास कुमार सिंह | पिठौरा, नरपतगंज, अररिया |
गिरोह के अन्य 10-12 सदस्य भी चिह्नित, सत्यापन व अनुसंधान जारी।
क्या करते थे अपराधी? – ठगी की तकनीक
एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि ATM बूथ पर मदद के बहाने कार्ड बदल लेते थे। फिर उसी कार्ड से नकदी निकासी, POS पर खरीदारी करते थे। इनके टारगेट पर लक्षित लोग जिसमें – बुजुर्ग, महिलाएं, असहाय नागरिक ही रहते थे।
बरामद सामग्रियों की सूची
सामग्री | संख्या / विवरण |
---|---|
ATM कार्ड | 186 (फर्जी + वादी के) |
मोबाइल फोन | 4 |
मोटरसाइकिल | 2 |
नकद राशि | ₹5,29,000/- |
कपड़े (घटना के समय पहने) | 1 सेट |
ज्वेलरी डब्बा व बैग | अंलकार ज्वेलर्स, लहेरियासराय से खरीदी गई |
पूर्व आपराधिक इतिहास (गंभीर धाराएं)
थाना | कांड संख्या / दिनांक | धाराएं |
---|---|---|
नरपतगंज, अररिया | 505/20 | 414/379/406/420 IPC |
के.हाट, पूर्णिया | 1086/22 | 420/467/471/414/379 IPC |
रानीगंज, अररिया | 560/24 | 112/319(2)/318(4)/317(2)/317(4) BNS |
त्रिवेणीगंज, सुपौल | 268/19 | 379/420 IPC |
फारबिसगंज, अररिया | 275/21 | Arms Act – 25(1-B)(a), 26/35 |
पिपरा, सुपौल | 339/24 | 112/319(2)/318(4)/317(2)/317(4) BNS |
पहचान हुई पूर्व घटनाओं से – दरभंगा के ATM फ्रॉड कांड से लिंक
एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि इन अपराधियों की संलिप्तता लहेरियासराय थाना कांड सं. 189/25 – दिनांक 16.03.25, लहेरियासराय थाना कांड सं. 334/25 – दिनांक 24.05.25, लहेरियासराय थाना कांड सं. तीसरा (जारी) में थी।
तीनों मामलों में गिरफ्तार अपराधियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
जानकारी देते हुए एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया
जानकारी देते हुए एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया, हाल के महीनों में लगातार शिकायत मिल रही थी कि शहर के विभिन्न ATM में कुछ अज्ञात अपराधकर्मियों की ओर से निकालने गए वृद्ध एवं महिलाओं/ सीधे- साधे लोगों के साथ धोखाधड़ी कर धारक का ATM बदल कर दूसरा ATM मर्ज के देते हैं। बाद में धारक के ATM कार्ड से रूपए निकासी एवं कार्ड स्वाइप कर खरीदारी कर ले रहे हैं।
किराए के मकान में रह रहे थे साइबर अपराधी
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड़्डी के निर्देश के आलोक में एसडीपीओ के नेतृत्व में एक दल का गठन किया गया। इस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूत्र के आधार पर एपीएम थाना क्षेत्र अन्तर्गत हाजीपुर में किराया का मकान लेकर रह रहे चार अन्तर्राज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया।
लगभग 20 सदस्य अभी चिहि्त हुए हैं, सामान बरामद
इनके पास से धोखे से बदले गये कई ATM कार्ड, तदपरांत रूपया निकासी कर खरीदारी करने के साक्ष्य सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। इस अपराधिक गिरोह में लगभग 20 सदस्य अभी चिहि्त हुए हैं। शेष ATM फॉड मामले के अपराधकर्मियों का पता किया जा रहा है।
अंतरजिला अपराधियों का जाल टूटा है
ATM फ्राॅड गिरोह के गिरफ्त में आने से दरभंगा समेत बिहार के कई जिलों को राहत मिली है, जहां लोग बार-बार इस धोखाधड़ी का शिकार हो रहे थे। पुलिस की सतर्कता और तकनीकी कार्रवाई से अपराधियों का जाल टूटा है, लेकिन अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। आम नागरिकों से अपील की जाती है कि ATM उपयोग करते समय सतर्क रहें। अनजान व्यक्ति की सहायता न लें।