spot_img

Darbhanga के जाले में, 3 गांवों, तीनों में झड़प, घर बनाने, बाहर पानी बहने, जमीनी विवाद में अर्धनग्न, रॉड से पिटाई

spot_img
- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट के मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी जाले थाना में दर्ज किया गया है।

पहला मामला थाना क्षेत्र के मुरैठा गांव वार्ड नंबर 10 के राजकुमार राम की पत्नी मंजू देवी ने दर्ज करवाई है। इसने अपने ही गांव के जागो राम का पुत्र सनीचर राम इनका पुत्र संतोष राम लाल बाबू राम पत्नी केवला देवी समेत पांच के विरुद्ध मारपीट कर घायल कर दिया।

वहीं, उनके गले से मंगलसूत्र एवं कान का टॉप छिनतई संबंधी आरोप लगाई है। अपने आरोप में कहा है कि वह अपने दलान को खाली कर नया घर बनाना चाहती थी,जहां आरोपी ने इन्हें मारपीट कर घायल कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: SSP जगुनाथ रेड्डी का चला तबादला एक्सप्रेस! 8 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, पढ़िए - कौन कहां गए!

वहीं, उन्हें जब उनके देवर चंदेश्वर राम बचाने आए तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। इनकी चिकित्सा रेफरल अस्पताल में की जा रही है। वहीं, देउरा बंधौली वार्ड नंबर 10 के अहमदुल्लाह के पुत्र मुख्तार हसन ने अपने ही गांव के मो. मुजीब हसन का पुत्र सलाउद्दीन समेत तीन मारपीट करने संबंधित प्राथमिकी दर्ज करवाया है।

- Advertisement -

इसमें कहा गया है कि इनका पुत्र निहाल घर में स्नान कर रहा था। सड़क पर थोड़ा पानी चला गया। इसी को लेकर उपरोक्त आरोपी ने रात्रि 10 बजे घर में घुसकर इनकी पत्नी और इनके पुत्र निहाल को मारपीट कर घायल कर दिया। सभी का इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है।

वहीं, तीसरी घटना की प्राथमिकी जाले थाना क्षेत्र के गररी गांव के अब्दुल मालिक का पुत्र मुमताज आलम ने जाले थाना में दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि इनके भाई शमशाद आलम एवं मां शहजादी बेगम बीते रविवार को अपना जमीन देखने गई थी,जहां  हरबे हथियार के साथ गररी के कयूम उल्लाह उर्फ मानो रहमतुल्लाह समेत पांच आरोपी ने हरवे हथियार के साथ इनके भाई शमशाद को लोहे का रॉड लाठी डंडा से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga CMR News: दरभंगा में सीएमआर आपूर्ति पर अधिकारियों और बेनीपुर, बिठौली, हनुमाननगर, कुशेश्वरस्थान राइस मिलरों को सख्त चेतावनी, बड़ी कार्रवाई का अल्टीमेटम, DM Kaushal Kumar ने कहा - तत्काल सुधरिए! रोका केवटी के अधिकारी का वेतन!

मारपीट में उनके भाई के सर पर लगे रॉड की मार से वह बेहोश हो गया। जब मां शहजादी बेगम बचाने गई तो उसे भी मारपीट कर अर्धनग्न कर दिया। घायल भाई को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल जाले  लाया गया, जहां से उसे डीएमसीएच भेजा गया।

डीएमसीएच ने उचित इलाज के लिए उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है जहां वह इलाजरत हैं। तीनों मामलों का अलग-अलग पुलिस अनुसंधानक मौके पर जाकर मामले का गहन अनुसंधान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Degree College News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, किरतपुर, तारडीह, हनुमाननगर, सिंहवाड़ा, गौड़ाबौराम, अलीनगर के डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से पढ़ाई शुरू, जानिए क्या हैं तैयारियां?
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Road Safety News: मधुबनी में सड़क सुरक्षा पर बड़ा फैसला: ‘डिस्ट्रिक्ट हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स’ का गठन, अब नहीं होगी दिक्कत!

मधुबनी में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने 'डिस्ट्रिक्ट हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स' का गठन किया है, जो दुर्घटनाओं पर लगाम लगा#MadhubaniRoadSafety,#BiharNews,#TrafficSafety

Madhubani Kudo News: पुणे में मधुबनी के कूड़ो खिलाड़ियों का जलवा: मां-बेटे-बेटी ने जीते तीन मेडल, बिहार गौरवान्वित!

मधुबनी के खिलाड़ियों ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय कूड़ो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल आठ पदक जीते हैं। इनमें एक ही परिवार की मां और उनके दो बच्च#MadhubaniKudo,#BiharSports,#NationalKudoChampionship

Bhagalpur Accident News: भागलपुर में ट्रेन पकड़ने जा रहे थे, फिर हुआ हादसा! बाइक को वाहन ने कुचला, जीजा की मौत, साला जख्मी

भागलपुर में एक भीषण सड़क हादसे में ट्रेन पकड़वाने जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurNews,#RoadAccident,#BiharNews

Patna Khan Sir News: कोचिंग हमले पर खान सर का चौंकाने वाला यू-टर्न! पुलिस पर आरोप लगा खुद फंसे मुश्किल में

पटना में खान सर कोचिंग हमले पर अपने बयान से पलट गए हैं। पहले पुलिस की तारीफ करने वाले खान सर अब उन पर देर से पहुंचने का आरोप लगा रहे हैं। फायरिंग के वीडियो के ब#PatnaNews,#KhanSir,#CoachingAttack