back to top
7 नवम्बर, 2024
spot_img

Darbhanga Election Big Breaking : अलीनगर में आधी आबादी ने दिखाई लोकतंत्र की ताकत, 86 साल की चंद्रकला बनीं ऑइकन

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

मनोज कुमार झा, अलीनगर। 81 अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र में उत्सवी माहौल बना हुआ है, गुरुवार को सुबह 7 बजे से लोगों ने अपने-अपने निकटतम मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करना प्रारंभ कर दिया।

सुबह के समय में तो मतदान केंद्र पर लोगों की कम भीड़ देखी गई लेकिन जैसे-जैसे समय बिता गया लोगों की कतार बड़ी होती चली गई, लोग शांतिपूर्ण ढंग से अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में मत डालते हुए देखे गये।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की इतनी कड़ी व्यवस्था की गई थी जो कहीं से भी किसी असामाजिक तत्वों को गड़बड़ी करने की हिम्मत नहीं हो रही थी। दोपहर 3 बजे तक प्रखंड क्षेत्र में 54.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका था।

वहीं मतदान के दौरान महिलाओं की भागीदारी पुरुषों की अपेक्षा अधिक देखी गई, वहीं दिन भर प्रशासनिक पदाधिकारी के लोग सभी मतदान केंद्रों पर दौरा करते रहे, अलीनगर प्रखंड क्षेत्र में कुल 102598 मतदाता 114 मतदान केंद्र पर मतदान करेंगे।

प्रखंड क्षेत्र में 2 पिंक बूथ बनाई गई है, मतदान केंद्र संख्या 138 रामपुर उदैय एवं मतदान केंद्र संख्या 171 माध्यमिक विद्यालय जयंतीपुर को बनाया गया है, जहां सभी कर्मी महिला ही है। मतदाताओं के लिए वहां विशेष व्यवस्था की गई है।

मोहिद्दीन पुर पकड़ी पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 157 पर 86 वर्षीय वृद्ध चंद्रकला देवी अपने पोते विवेक कुमार के साथ व्हीलचेयर पर मतदान करने के लिए पहुंचे थे, मतदान करने के बाद उनके चेहरे पर काफी खुशियां देखी गई।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के जाले में हर वर्ग का जज्बा — दिव्यांग अरविंद ने पहली बार डाला VOTE, Ireland से लौटे शोध छात्र दिग्विजय भी बूथ...

जाले। लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग का उत्साह झलकता दिखा। दोघरा बुनियादी विद्यालय...

Darbhanga के जाले प्रखंड में 63.42% रिकॉर्ड मतदान, महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे; 69 हजार से ज्यादा महिला वोटरों ने डाला वोट

जाले। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुए मतदान में कुल 63.42 प्रतिशत मतदाताओं ने...

Darbhanga Election @ मंत्री जीवेश कुमार ने सहसपुर में डाला वोट, कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा बोले- ‘जनता बदलाव के मूड में’

जाले। सहसपुर पंचायत में मतदान केंद्र संख्या-1 पर बिहार सरकार के नगर विकास एवं...

Darbhanga चुनाव विवाद — BJP समर्थक पर कार्रवाई न होने से नाराज Jan Suraaj प्रत्याशी RK मिश्रा ने नगर थाना के गेट पर दिया...

प्रभाष रंजन, दरभंगा। दरभंगा शहर में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आरके मिश्रा और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें