spot_img

दरभंगा में घुंघट की आर से निकली महिलाओं ने दिखाई लोकतंत्र में आस्था, रहीं पुरूषों से वोटिंग में आगे, बहेड़ी में 63.05%, हायाघाट 58.32% कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 67% वोटिंग

spot_img
- Advertisement -

नगर परिषद बेनीपुर, नगर पंचायत बहेड़ी, हायाघाट एवं कुशेश्वरस्थान में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्वयं किया कई बूथों का मुआयना

दरभंगा, देशज टाइम्स। नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 के लिए 18 दिसंबर को पूर्वाह्न 7:00 बजे से  5:00 बजे अपराह्न तक नगर परिषद बेनीपुर, नगर पंचायत बहेड़ी, नगर पंचायत, हायाघाट एवं नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के कुल 74 वार्ड के 133 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान कराया गया।

- Advertisement -

अपराह्न 5:00 बजे प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार नगर परिषद बेनीपुर में कुल मतदान का प्रतिशत 54.5 रहा। इनमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 53.2 एवं महिला मतदाताओं का प्रतिशत 55.8 रहा।दरभंगा में घुंघट की आर से निकली महिलाओं ने दिखाई लोकतंत्र में आस्था, रहीं पुरूषों से वोटिंग में आगे, बहेड़ी में 63.05%, हायाघाट 58.32% कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 67% वोटिंग
वहीं, नगर पंचायत, बहेड़ी में मतदान का प्रतिशत 63.05 रहा। इसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 62.9 एवं महिला मतदाताओं का प्रतिशत 63.2 रहा। नगर पंचायत, हायाघाट में मतदान का प्रतिशत 58.32 रहा। इसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 57.93 एवं महिला मतदाता का प्रतिशत 58.71 रहा।

- Advertisement -

इसके साथ ही नगर पंचायत, कुशेश्वरस्थान पूर्वी में मतदान का प्रतिशत 67 रहा। इसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 65.8 एवं महिला मतदाताओं का प्रतिशत 68.2 रहा।दरभंगा में घुंघट की आर से निकली महिलाओं ने दिखाई लोकतंत्र में आस्था, रहीं पुरूषों से वोटिंग में आगे, बहेड़ी में 63.05%, हायाघाट 58.32% कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 67% वोटिंग

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने के लिए कुल 52 सेक्टर पदाधिकारी लगाए गए थे तथा 20 ईवीएम क्लस्टर बनाए गए थे। 07 जोनल दंडाधिकारी, चार सुपर जोनल दंडाधिकारी लगाए गए थे।

पर्दानशीं मतदाताओं की पहचान के लिए महिला कर्मियों को लगाया गया था। जिला एवं अनुमंडल के साथ-साथ प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए थे।

इसके साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रौशन ने स्वयं नगर पंचायत बहेड़ी एवं नगर पंचायत हायाघाट के कई मतदान केंद्रों का घूम-घूम कर मुआयना किया गया तथा दूरभाष के माध्यम से सभी क्षेत्र के मतदान की स्थिति का जायजा लिया जाता रहा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase