spot_img

दरभंगा में 840 लोगों को मिलेगा रोजगार… घनश्यामपुर में 23 मार्च, बिरौल में 24 मार्च, 25 मार्च को तारडीह और 27 मार्च को जाले में लगेगा जॉब कैंप

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें : 23 मार्च को घनश्यामपुर, 24 मार्च को बिरौल, 25 मार्च को तारडीह, 27 मार्च को जाले प्रखंड में लगेगा जॉब कैंप, लगभग 840 पदों पर नियुक्ति के लिए होगा साक्षात्कार और मिलेगा रोजगार, अभ्यर्थियों के लिए 19 से 34 वर्ष का आयु है निर्धारित

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा ने कहा है कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखण्डों के विभिन्न KYP केंद्रों पर अलग-अलग तिथियों को जॉब कैंप का आयोजन किया गया है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि 23 मार्च को घनश्यामपुर प्रखंड के BSDC में, 24 मार्च को बिरौल प्रखंड के SDC में, 25 मार्च को तारडीह प्रखंड के SDC में तथा 27 मार्च 2023 को जाले SDC में Aamdhane Pvt.Ltd की ओर से पूर्वाह्न 10ः00 बजे से अपराह्न 04ः00 बजे तक जॉब कैंप का आयोजन किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा DMCH में Oxygen Pipeline Theft... गार्ड ने पकड़ा मगर ... पढ़िए रविवार को पहुंचा DMCH में क्रिमिनल, अस्पताल असुरक्षित!

उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैंप में  Aamdhane Pvt.Ltd की ओर से ट्रेनी, फिटर एवं इलेक्ट्रीशियन के कुल-840 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार के बाद रोजगार दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों का उम्र सीमा 19 से 34 वर्ष निर्धारित किया गया है, जिसमें 10वीं, 12वीं, आई.टी.आई. एवं  डिप्लोमा (फिटर/इलेक्ट्रीशियन एण्ड इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्रॉनिक्स) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नियोजकों द्वारा अभ्यर्थियों का चयन के उपरान्त प्रतिमाह 10,800 से 14,000/- रुपये सहित अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि नियोजक की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को नोएडा, अहमदाबाद, अहमदनगर (महाराष्ट्र) में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिंहवाड़ा अतरवेल भरवाड़ा पथ पर चलते टेंपो से आशा कार्यकर्ता को फेंका, छेड़खानी का विरोध करने पर दरिंदगी, चालक गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि सभी वांछित अभ्यर्थियों उक्त मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि उक्त जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बेटी की शादी के लिए रखे लाखों के जेवर और कैश उड़े, बड़ी House Theft पढ़िए 9 प्वाइंट में!

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria News: अररिया में NEET UG 2026 शांतिपूर्ण संपन्न: DM-SP ने खुद किया निरीक्षण, जानें पूरी खबर

NEET UG 2026: बिहार के अररिया जिले से उन लाखों छात्रों के लिए राहत...

Bihar Politics: बिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट चौधरी-चिराग पासवान की दिल्ली में मुलाकात, क्या बन गई बात? पढ़िए बैठक का छिपा एजेंडा!

बिहार कैबिनेट विस्तार: बिहार की सियासत में हलचल मचाने वाली एक बड़ी खबर सामने...

Darbhanga News: बेटी की शादी के लिए रखे लाखों के जेवर और कैश उड़े, बड़ी House Theft पढ़िए 9 प्वाइंट में!

House Theft: बेटी की शादी की खुशियाँ फीकी पड़ गईं, जब चोरों ने सूने...