spot_img

Darbhanga के किसानों को कृषि वैज्ञानिकों की सलाह, खाली पड़े खेतों के लिए करें आकस्मिक फसल का चयन

spot_img
- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स। कृषि विज्ञान केंद्र,जाले की ओर से जलवायु अनुकूल खेती के लिए चयनित गांव के  किसानों के बीच समारोह पूर्वक खरपतवार नासी दवा का मुफ्त वितरण किया गया।

किसानों को वैज्ञानिकों ने बताया कि जिले में बारिश के अभाव से खरीफ की फसलें प्रभावित हो रही हैं। वहीं लगातार सूखे के बाद हल्की बारिश से खरपतवारों में काफी वृद्धि देखने को मिल रही है। इसकी वजह से मुख्य फसल की विकास बाधित हो रही है।

इसी आलोक में राष्ट्रीय जलवायु सम्मुथान कृषि में नवप्रवर्तन परियोजना अंतर्गत चयनित चंदौना, जोगियारा और मुरैठा के किसानों को मुफ्त खरपतवार नाशक दवा  बिसपाइरीबैक सोडियम और पाइरोजोसल्फ्युरान) दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga BJP News: दरभंगा भाजपा को मिली नई दिशा! राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से जिला महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह की अहम मुलाकात, जानें क्या हुई बात

कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. दिव्यांशु शेखर ने बताया कि जिन किसानों ने बारिश के अभाव के कारण अभी तक किसी भी फसल की बुवाई नहीं की है। वह अपने खाली पड़े खेतों के लिए अन्य आकस्मिक फसल का चयन कर सकते हैं।

इसमे बाजरा और ज्वार अच्छा विकल्प हो सकता है। इन दोनों फसलों को अगस्त में लगाया जा सकता है। सामान्य तौर पर सितंबर में लगाने वाली तोरिया का विकल्प भी अच्छा है। इसकी फसल 90 दिनों में तैयार हो जाती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga University News: दरभंगा LNMU में हाइब्रिड मोड में बड़ा फैसला: विश्वविद्यालय में तालाबों के चारों ओर बनेगा पाथ-वे, लगेंगी आकर्षक कुर्सियां, विभागों का होगा अपना ट्रांसफार्मर! पढ़िए -सिंडिकेट ने कैसे बदली निगरानी प्रणाली

इसके अलावा मोटे अनाजों में सांबा, चीना और कोदो की फसल का भी चयन उत्तम होगा। खरीफ दलहनी (राजमा, अरहर, उड़द इत्यादि) फसलें भी किसान लगा सकते हैं।

कृषि विज्ञान केंद्र के पौध संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. गौतम कुणाल ने खरपतवारनाशी के दवाओं के छिड़काव विधि में बिसपाइरीबैक सोडियम दवा का 80 से 100 मिली लीटर+पाइ रोजोसल्फ्युरान नामक खरपतवारनासी का 80 से 100 ग्राम प्रति डेढ़ सौ से 200 लीटर पानी की दर से 1 एकड़ में छिड़काव करने से खरपतवारओं की समस्या से निजात मिल सकता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident: दरभंगा में बड़ा सड़क हादसा: NH-27 पर RAF जवानों को बस ने कुचला, जानें क्या हुआ

ध्यान देने योग्य बात है कि इन खरपतवार नाशक दवाओं के छिड़काव के 24 घंटे के अंदर खेतों में नमी होना आवश्यक है। इस कार्यक्रम के दौरान इस परियोजना के शोध सहायक अभिषेक रंजन उपस्थित रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Khan Sir News: सनसनीखेज खुलासा! पटना में खान सर पर FIR दर्ज, क्या थी फायरिंग की वजह?

पटना में मशहूर शिक्षक खान सर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उनके कोचिंग संस्थान के बाहर हुई फायरिंग के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने दो बॉडीगार्ड को गिरफ्तार किया थ#PatnaNews,#KhanSir,#FiringCase

Bhagalpur Bridge News: विक्रमशिला सेतु पर बड़ी खबर! 7 जून से खुलेगा पुल, DM खुद करेंगे आखिरी जांच

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज का अंतिम ट्रायल 6 जून को होगा, जिसके बाद 7 जून से हल्के वाहनों का परिचालन फिर शुरू हो जाएगा। एक महीने से बंद पुल के खुल#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharTraffic

Kishanganj Women’s Cricket Team: चौंकाने वाला खुलासा! किशनगंज की 6 बेटियों ने रचा इतिहास, बिहार महिला क्रिकेट टीम में मिली जगह

किशनगंज की 6 बेटियों का बिहार महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है, जो आगामी टी-20 राष्ट्रीय टूर्नामेंट में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह जिले के खेल इतिहास में#KishanganjCricket,#BiharWomenCricket,#NationalT20

Bihar Weather News: बिहार में मौसम का यू-टर्न! 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत? पढ़िए – कहां...

बिहार में अचानक मौसम ने करवट बदली है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी में तेज बारिश, वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 1#BiharWeather,#WeatherAlert,#RainBihar