spot_img

दरभंगा के बेनीपुर में फरार दस आरोपी के घर कुर्की

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर। थाना क्षेत्र के बदरबन्ना गांव में गुरुवार को समीउल्लाह हत्याकांड के फरार दस आरोपी के घर राजस्व पदाधिकारी सह दंण्डाधिकारी रवि कुमार के उपस्थिति में पुलिस बल ने कुर्की जब्ती किया है। विगत 10 नवंबर 2022 को मृतक समीउल्लाह एंव मो. कमरूल हसन के बीच मारपीट हुई थी।

- Advertisement -

इसमें समीउल्लाह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को बहेड़ा पीएचसी में प्राथमिक इलाज कर उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। गंभीर स्थिति में डीएमसीएच से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान 20 नवंबर को उनका निधन हो गया। उनके निधन से आक्रोशित ग्रामीणों ने 21 नवबंर 22 को शव को लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को बहेड़ा थाना पर धरना प्रदर्शन किया गया था।

- Advertisement -

इससे पूर्व मृतक समीउल्लाह के फर्द बयान पर बहेड़ा थाना में मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें कमरूल हसन, एकराम अहमद सहित 14 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इलाज के दौरान 20 नवंबर को समीउल्लाह के मौत से पूरे नजारा ही बदल गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: नवोदय के शिक्षक Madhubani के नवीन तिवारी को अमेरिका यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल ने किया मानद डॉक्टरेट से सम्मानित, जानिए शैक्षिक जागरूकता और सामाजिक निर्माण में नवीन की भूमिका!

इस बीच चार आरोपियों मो. ताजउद्धीन, मो. कफील, मो. सरफराज एंव मोहम्मद सोहराब को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसमें 14 आरोपियों में से कमरूल हसन, एकराम अहमद सहित दस लोग अभी तक फरार चल रहे हैं।

इसके विरुद्ध बहेड़ा थाना पुलिस ने बार बार सूचना देने के बावजूद आत्म समर्पण नहीं करने पर न्यायालय की ओर से कुर्की जब्ती वारंट निर्गत कर 15 दिसंबर को उक्त लोगों के घर पर इस्तेहार चिपकाया गया। फिर भी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया।

अंततः गुरुवार को भारी पुलिस बल के मौजूदगी में हत्याकांड के फरार दस नामजदों के घर कुर्की जप्ती की गई। मौके पर थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा, गोविंद प्रसाद, रमाशंकर पाण्डेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी एंव पुलिस बल के जवान तैनात थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...