spot_img

Darbhanga के सिंहवाड़ा माधोपुर में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, ब्रह्मस्थान में फेंका अपवित्र चीज, लोग उबले

ग्रामीण करेंगे आपसी बैठक, लेंगे महत्वपूर्ण फैसले, कहा, प्रशासन करे कोई ठोस पहल, बार-बार की यह नापाक हरकत नहीं करेंगे सहन

spot_img
- Advertisement -

राजीव सिंह, सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। सिमरी थाना क्षेत्र के माधोपुर बसतवाड़ा पंचायत के बलिया ब्रह्मस्थान परिसर में कुछ अवांछित वस्तु फेंककर वहां माहौल बिगाड़ने की नापाक कोशिश की गई। अवांछित तत्वों की इस करतूत से पूरे इलाके के लोगों में खासी नाराजगी है। लोग सीधे तौर पर इसे बर्दाश्त करने को कतई तैयार नहीं हैं। साफ कहते हैं, हम हरगिज सामाजिक माहौल खराब नहीं होने देंगे।

- Advertisement -

ग्रामीणों की नाराजगी प्रशासन पर भी है कि बार-बार अवांछित तत्व अवांछित वस्तु कहीं से लाकर फेंकने की कृत कर रहा है लेकिन ऐसे तत्वों को चिह्नित कर उसपर सही से कार्रवाई नहीं हो रही जिससे ऐसे तत्वों का मनोबल बढ़ा हुआ है।

- Advertisement -

ग्रामीणों ने फैसला किया है कि कल इसको लेकर ग्रामीण स्तर पर बैठक कर समस्या के स्थायी निदान पर सब आपसी विमर्श करेंगे। इधर, अवांछित वस्तु फेंके जाने की सूचना जैसे ही लोगों को मिली। इलाके में सनसनी फैल गई। लाेग उबल पड़े। काफी संख्या में ग्रामीण वहां जुटकर पुलिस की मौजूदगी में ब्रह्मा स्थान परिसर से गंदी वस्तुओं को हटाने में पुलिस की मदद की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

हालांकि, इस दौरान ग्रामीणों की नाराजगी भी साफ झलक रही थी। मौके पर जमा ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ आक्रोशित दिखे। ग्रामीण इस बात से नाराज हैं कि यहां पहले भी दो बार ऐसी नापाक हरकत की जा चुकी है। मगर ऐसे अवांछित तत्वों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी ही हुई। इससे उपद्रवियों का मन बढ़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

मौके की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीएम चंद्रिमा अन्नी, सदर एसडीपीओ अमित कुमार, इंस्पेक्टर योगेंद्र रवि दास, थानाध्यक्ष शमशाद अहमद खान राजस्व पदाधिकारी गौतम कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने समझा-बुझाकर लोगों का आक्रोश कम किया। लेकिन ग्रामीण कार्रवाई के लिए अंत तक अड़े रहे। बताया गया है कि अहले सुबह ग्रामीण जब ब्राह्मण परिसर में पूजा करने गए तो वहां जहां-तहां अवांछित वस्तु फेंका हुआ मिला।

इसके बाद यह बात पूरे गांव में फैल गई। आसपास के गांवों सहित जलवाड़, बनौली, माधोपुर आदि गांव से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा होने लगे। उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

जलवाड़ा के मुखिया मनोज सिंह, गांव के एडवोकेट संजय मिश्रा, मुरारी मिश्रा, पंचायत समिति कन्हैया मिश्रा, ललन पासवान के अलावे अनेकों लोगों की ओर से ग्रामीणों को समझाया गया कि प्रशासन अपना काम कर रहा है। कृपया करके आप लोग शांत हो जाएं।

इसके बाद ग्रामीणों ने निर्णय किया कि कल सुबह सात बजे इस मामले को लेकर ग्रामीण स्तर पर बैठक की जाएगी। इसके बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी दो बार इस तरह की घटना हुई है। लेकिन प्रशासन की ओर से मामले की लीपा पोती कर दी जाती है। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सूर्यबली यादव के नेतृत्व पुलिस वाला प्रभावित जगह पर मौजूद हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खुशखबरी! 2 जुलाई से शुरू होगा Muzaffarpur Airport का काम, बदल जाएगी उत्तर बिहार की किस्मत, जानिए टाइमलाइन

Muzaffarpur Airport: मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण का काम 2 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है। 403 करोड़ 13 लाख रुपये की इस परियोजना से उत्तर बिहार को नई हवाई कनेक्टिविटी मि#BiharNews,#MuzaffarpurAirport,#NorthBihar

89 CO और 6 भू-अर्जन अधिकारियों का अचानक तबादला! बिहार में फिर चला ट्रांसफर एक्सप्रेस, देखें लिस्ट

Bihar Administrative Reshuffle: बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 89 अंचल अधिकारियों और 6 जिला भू-अर्जन पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।#BiharNews,#AdministrativeReshuffle,#LandReforms

दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

Darbhanga Crime: दरभंगा में व्यापारिक विवाद के चलते एक चाचा ने अपने दो भतीजों पर चाकू से हमला कर दिया। इस खूनी वारदात में 17 वर्षीय गोलू साह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 वर्#DarbhangaCrime,#BiharNews,#FamilyDispute

अगले 48 घंटे सावधान! तपिश पर बारिश की चोट, 3-4°C गिरेगा तापमान, कई जिलों में भारी बारिश, पढ़िए रिपोर्ट

Bihar Monsoon: बिहार में भीषण गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मॉनसून की उत्तरी सीमा मोतिहारी से गुजर रही है और अगले 48 घंटों में तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की#BiharMonsoon,#BiharWeather,#RainAlert