spot_img

Darbhanga के बहादुरपुर को लग गई बुरी नजर…पुलिस के साथ ऐसी हरकत, वो भी एक गांजा तस्कर के लिए…!

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा में इन दिनों लोगों की उग्रता स्पष्ट दिख रही। जहां, लगातार पुलिस को टारगेट करने की प्रवृत्ति का एक घिनौना रूप सामने आ रहा है।

- Advertisement -

हाल ही में, डीजे बजाने से मना किया तो पुलिस पर पथराव अब गांजा तस्कर को छुड़ाने गई पुलिस के साथ अभद्रता। यह कतई सहनीय नहीं है।

- Advertisement -

पुलिस प्रशासन को चाहिए, इन असामाजिक तत्वों को कड़ी कार्रवाई की जद में लपेटे जिससे इनकी नापाक हरकतों पर तत्काल रोक लगे। हालंकि, पुलिस ने क्विक एक्शन लेते हुए मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला, बहादुरपुर के डरहार के बंबइया चौक का है। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की यह रिपोर्ट

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बेनीपुर में सर्पदंश, टॉयलेट जा रहे बुजुर्ग जगदीश को सांप ने काटा, मौत

जानकारी के अनुसार, बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव स्थित बंबइया चौक पर गांजा तस्कर को पुलिस की गिरफ्त से स्थानीय लोगों ने छुड़ा लिया। इतना ही नहीं उसे भगा भी दिया। हद तो यह कि असामाजिक तत्वों ने पुलिस के मारपीट भी की।

हालांकि, पुलिस ने जबाबी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल एक स्थानीय जनप्रतिनिधि, भगाए गए गांजा तस्कर सहित कई और लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बतादे की बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बंबईया चौक पर गुरुवार की रात छापामारी करने गई पुलिस पर के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। वही पुलिस की गाड़ी से गिरफ्तार गांजा तस्कर को जबरन उतरकर भाग दिया।

पुलिस के खिलाफ स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल भी काटा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस भी घटना वाले स्थान पर पहुंचे तब जाकर विरोध कर वाले तीन लोगों को पुलिस ने दबोच लिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: बेनीपुर चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बिरौल से धराया मुख्य अपराधगर्द

थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी आशीष राज ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई थी। इस दौरान गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठाया था।

इस बीच आसपास के लोग पहुंचकर गांजा तस्कर की गिरफ्तारी का विरोध करने लगे। जबरन पुलिस गाड़ी से आरोपित को उतार कर भगा दिया। पुलिस ने विरोध किया तो पुलिस के साथ मारपीट भी की गई है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा बाइक चोरी: पूर्व जिप सदस्य की TVS Apache उड़ी, CCTV में कैद हुए 'बेखौफ चोर'; इलाके में हड़कंप

उन्होंने बताया कि इसमें डरहार पंचायत के जनप्रतिधि के पुत्र और भतीजा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं उस आरोपी जनप्रतिनिधि की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।

वहीं, गांजा तस्कर की खोज भी तेज कर दी गई है। गांव वालों का कहना है कि एक दुकान से पुलिस ने गांजा बरामद किया था। गांजा मिलने पुलिस दुकानदार के साथ मारपीट कर रही थी।

आस पास के इसका वीडियो बनाने लगे यह देखकर पुलिस वाले भड़क गए और वीडियो को डिलीट करने का दबाब बनाने लगे इसी मामले को लेकर बात बिगड़ गया जिससे पुलिस के घटना हो गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Bus Fare News: बस यात्रियों को झटका! 10-15% बढ़ा किराया, 1 जून से लागू होंगी नई दरें, जानें पूरी सूची

बिहार में बस से सफर करने वाले यात्रियों को अब 10 से 15 प्रतिशत अधिक किराया देना होगा. परिवहन विभाग ने डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते यह फैसला लिया है, जो 1 जून से

Darbhanga Crime News: दरभंगा में युवती की फांसी से लटकी मिली लाश, डाटा ऑपरेटर की संदिग्ध मौत मिस्ट्री, जब आंख खुली तो सामने… पढ़िए...

दरभंगा में एक निजी कंपनी में कार्यरत युवती का शव घर में फंदे से लटका मिला। साथ सो रही 7 साल की बच्ची के रोने से इस चौंकाने वाली घटना का खुलासा हुआ। पुलिस हत्या

बगहा गोलीकांड: LIC कार्यालय में गार्ड की बंदूक से चली गोली, पैसा जमा कराने आए व्यक्ति को लगी, हड़कंप

बगहा के एलआईसी कार्यालय में एक चौंकाने वाली घटना घटी, जहां गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चलने से पैसा जमा कराने आए उपेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें

Darbhanga BDO Raid: वाह रे बाबू! तनख्वाह से तेज निकली संपत्ति, EOU ने खोले हिसाब-किताब…केवटी के BDO साहब चर्चा में!

दरभंगा केवटी प्रखंड के बीडीओ चंद्र मोहन पासवान के ठिकानों पर EOU की छापेमारी। 89 लाख से अधिक की बेनामी संपत्ति उजागर। जमीन, निवेश से जुड़े दस्तावेज जब्त, बैंक ख