back to top
7 नवम्बर, 2024
spot_img

Darbhanga News | Bahera Saraswati Puja Immersion Procession News | बहेड़ा बाजार रहे बंद…हिचक है, मगर शांति है…

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

Darbhanga News | Bahera Saraswati Puja Immersion Procession News | बहेड़ा बाजार रहे बंद…हिचक है, मगर शांति है…। लोगों को प्रशासन का पूरा साथ मिल रहा है, लेकिन…आज भी बेनीपुर के बहेड़ा बाजार मूर्ति विसर्जन में हुए पथराव के बाद दो पक्षों के बीच हुए तनाव से आज भी भय एवं दहशत का माहौल कायम है। आज दिन भर बहेड़ा के दोनों बाजार का एक भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान नहीं खुल पाए। लोग प्रशासन से जान माल की सुरक्षा का गुहार लगा रहे हैं। सतीश चंद्र झा की रिपोर्ट…

Darbhanga News | Bahera News |
प्रशासन की भयमुक्त होकर अपने कार्य में लग जाने की अपील

प्रशासन ने भय मुक्त होकर अपने कार्य में लग जाने की अपील करते हुए पूरे बाजार में फ्लैग मार्च निकाला। शुक्रवार की देर शाम बहेड़ा बाजार में सरस्वती पूजा का विसर्जन जुलूस पहुंचते ही आसपास से जुलूस पर अचानक पथराव होने लगी।

Darbhanga News | Bahera News | और बहेड़ा बाजार बन गया था असामाजिक उपद्रवियों का अड्‌डा

जिससे जुलूस में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। और, रोड़े पत्थरबाजी में कई लोगों के चोटिल होने के साथ-साथ माता सरस्वती की प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो गईं। देखते ही देखते बहेड़ा बाजार कुरुक्षेत्र में तब्दील हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ बेनीपुर एवं बिरौल के डीएसपी ,जिला पदाधिकारी, जिला पुलिस पदाधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Election Big Breaking — फर्जी तरीके से बार-बार मतदान करते 2 लोग गिरफ्तार, केवटी में मो. इलियास तीसरी बार पहुंचे वोट डालने

Darbhanga News | Bahera News | ये हो गए जख्मी

लेकिन बड़ी बाजार के बाद छोटी बाजार में भी भीषण पथराव किया गया। इसमें पुलिसकर्मी विजय कुमार यादव, दीपक कुमार ,बसंत कुमार, शिव कुमार राम, रंजीत कुमार, नीतीश कुमार, उमेश उरांव, अक्षय कुमार सहित आम लोगों में सुमित कुमार, छोटू साहनी, श्याम कांति सहित अन्य लोग घायल हो गए।

Darbhanga News | Bahera News | भारी पुलिस बल की देखरेख में मूर्ति विसर्जन का कार्य संपन्न

जिन्हें स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। और, भारी पुलिस बल की देखरेख में मूर्ति विसर्जन का कार्य संपन्न किया गया। दूसरी ओर पुलिस ने अपना कार्रवाई तेज करते हुए तीन दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद माहौल में थोड़ी शांति आई।

Darbhanga News | Bahera News | डीएम राजीव रौशन और एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी करते रहे कैंप

लेकिन जिला पदाधिकारी राजीव रोशन एवं जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक जगरनाथ रेड्डी जला रेड्डी रात भर बहेड़ा थाना पर कैंप करते रहे। शनिवार को सुबह स्थानीय प्रशासन दोनों पक्षों के साथ शांत समिति की बैठक कर आम लोगों से भय मुक्त होकर अपने दिनचर्या में लग जाने की अपील की।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga चुनाव विवाद — BJP समर्थक पर कार्रवाई न होने से नाराज Jan Suraaj प्रत्याशी RK मिश्रा ने नगर थाना के गेट पर दिया 5 घंटे का धरना

Darbhanga News | Bahera News | लोगों में हिचक, सन्नाटा

लेकिन लोगों में अभी भी भय एवं दहशत का माहौल कायम है। जिससे लोग अपना दुकान खोलने में ही हिचक रहे है और पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। दोनों बाजार में दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल प्रति नियुक्त कर दिया गया है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के जाले में हर वर्ग का जज्बा — दिव्यांग अरविंद ने पहली बार डाला VOTE, Ireland से लौटे शोध छात्र दिग्विजय भी बूथ...

जाले। लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग का उत्साह झलकता दिखा। दोघरा बुनियादी विद्यालय...

Darbhanga के जाले प्रखंड में 63.42% रिकॉर्ड मतदान, महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे; 69 हजार से ज्यादा महिला वोटरों ने डाला वोट

जाले। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुए मतदान में कुल 63.42 प्रतिशत मतदाताओं ने...

Darbhanga Election @ मंत्री जीवेश कुमार ने सहसपुर में डाला वोट, कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा बोले- ‘जनता बदलाव के मूड में’

जाले। सहसपुर पंचायत में मतदान केंद्र संख्या-1 पर बिहार सरकार के नगर विकास एवं...

Darbhanga चुनाव विवाद — BJP समर्थक पर कार्रवाई न होने से नाराज Jan Suraaj प्रत्याशी RK मिश्रा ने नगर थाना के गेट पर दिया...

प्रभाष रंजन, दरभंगा। दरभंगा शहर में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आरके मिश्रा और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें