spot_img

दरभंगा के बेनीपुर अधिवक्ता संघ का चुनाव, चक्रपाणि चौधरी बने अध्यक्ष, संजीव कुमार झा सचिव

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर, देशज टाइम्स। काफी गहमागहमी के बीच बेनीपुर अधिवक्ता संघ का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हो गया। तत्काल मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए चक्रपाणि चौधरी उर्फ चुन चुन बाबू एवं सचिव पद के लिए संजीव कुमार झा निर्वाचित घोषित किए गए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

निर्वाची पदाधिकारी सेवती कुमार प्रसाद ने बताया
कि अध्यक्ष पद के लिए चक्रपाणि चौधरी को 54 मत प्राप्त हुए जबकि रामचंद यादव को 46 मत प्राप्त हुए। सचिव पद के लिए अमरेश झा को 25, उपेंद्र साहनी को 7, सुशील चौधरी को 28 देव कुमार चौधरी को 12 एवं संजीव कुमार झा को 29 मत प्राप्त हुए।

- Advertisement -

इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिए चक्रपाणि चौधरी 8 मतों से विजय घोषित किए गए। सचिव पद के लिए संजीव कुमार झा मात्र एक मत से विजयी घोषित किए गए।

साथ ही उपाध्यक्ष पद के लिए उमेश झा को 64 मत प्राप्त हुए जबकि रविंद्र कुमार चौधरी को मात्र 37 मतों से संतोष करना पड़ा। इस प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए उमेश झा निर्वाचित घोषित किए गए।

दूसरी ओर 4 पदों के लिए पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं। इसमें संयुक्त सचिव पद के लिए राम कुमार झा, सहायक सचिव पद के लिए इंद्र कुमार झा, कोषाध्यक्ष पद के लिए विनोद मिश्र एवं अंकेक्षक पद के लिए मो. हैदर निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं।

वर्तमान चुनाव में 104 मतदाता थे। इसमें 101 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दूसरी ओर युवा अधिवक्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी ने मतदान में व्यापक अनियमितता का आरोप लगाया है। साथ ही, पुनर्मतदान कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि मात्र 103 ही मतदाता अधिवक्ता थे, फिर 104 मतदाता कहां से आ गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase

जमालपुर को नहीं मिली नई पहचान! हावड़ा सुपर एक्सप्रेस का मेंटेनेंस क्यों अटका, जानें

Jamalpur Railway News: जमालपुर को एक महत्वपूर्ण रेलवे केंद्र के रूप में नई पहचान मिलने की उम्मीद पर ग्रहण लग गया है। 30 जून से हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस का प्राइमरी मेंटेनेंस शुरू#JamalpurRailway,#HowrahJamalpurExpress,#EasternRailway

दरभंगा: वीआईपी रोड पर वृद्धा से कान के टॉप्स की ठगी!

Darbhanga Crime News: दरभंगा में वीआईपी सड़क पर दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला से 16 हजार रुपए पेंशन और सोने के टॉप्स लूट लिए गए। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#RobberyNews

बड़ी खबर: पटना, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पूर्णिया के 10 लाख युवा अब बनेंगे AI एक्सपर्ट, जानें कैसे बदलेगी आपकी किस्मत!

Bihar AI Training: बिहार सरकार ने 10 लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल तकनीकों में प्रशिक्षित करने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य रोजगार बढ़ाना और स्टार्टअप इकोसि#BiharAI,#YouthEmpowerment,#DigitalBihar