spot_img

Darbhanga News: बेनीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधी रात को गांव में दबिश, 6 शातिर गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

Benipur News: अपराधियों के बुरे दिन जब आते हैं, तो कानून के लंबे हाथ उनकी गिरेबान तक पहुंच ही जाते हैं। कुछ ऐसा ही नज़ारा बेनीपुर अनुमंडल में देखने को मिला, जहां महीनों से फरार चल रहे आरोपियों पर पुलिस ने आखिरकार अपना शिकंजा कस ही दिया। बहेड़ा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट और शराब मामले में कुल छह फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

- Advertisement -

Benipur News: जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार की देर रात घोंघिया गांव में एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। इस पुलिस छापेमारी के दौरान महीनों से फरार चल रहे पांच आरोपियों को धर दबोचा गया। ये सभी एक मारपीट के मामले में लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान घोंघिया निवासी डाला यादव, शंभू यादव, बेला यादव, लखन यादव और शिवजी यादव के रूप में हुई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इन सभी पर मारपीट करने का गंभीर आरोप है, जिसके बाद से ही ये फरार चल रहे थे।

- Advertisement -

पुलिस ने इसी गांव से एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान रमणजी यादव के रूप में हुई है। रमणजी यादव पर शराब बेचने का आरोप है और वह भी काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga -Kusheshwarsthan Rail News: कुशेश्वरस्थान में सकरी-हसनपुर रेल परियोजना ठप: विरोध में बाजार बंद! नारेबाजी, पढ़िए -क्या नेताओं ने तोड़ दिया लाखों का सपना?

महीनों से दे रहे थे चकमा

प्रशिक्षु डीएसपी रौशन कुमार ने बताया कि ये सभी आरोपी काफी शातिर थे और पिछले कई महीनों से अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहे थे। पुलिस लगातार इनकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा रही थी, लेकिन हर बार ये बच निकलते थे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। रविवार की रात पुलिस को इनके गांव में मौजूद होने की पुख्ता जानकारी मिली, जिसके बाद बिना कोई देरी किए एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई और सभी छह लोगों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Scholarship News: छात्रों के लिए खुशखबरी! मैट्रिक पास को मिलेगी 20 से 75,000 तक की स्कॉलरशिप, ऐसे पाएं Bihar Vidyadhan Scholarship 2026 का...

बिहार सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों के लिए एक बड़ी छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। मैट्रिक परीक्षा में 75% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को अब#BiharScholarship,#BiharEducation,#StudentScheme

Chhapra Train News: नई दिल्ली से दरभंगा आनेवाली क्लोन हमसफर एक्सप्रेस छूटी तो दूसरी में सवार, TT से विवाद… फिर हुआ ये चौंकाने...

छपरा ट्रेन न्यूज: बिहार संपर्क क्रांति छूटने के बाद क्लोन हमसफर एक्सप्रेस में सवार हुए यात्रियों का टीटी से विवाद हो गया। रेलवे ने नियमों का उल्लंघन करने पर भार#ChhapraTrainNews,#RailwayIncident,#TicketlessTravel

Pawan Singh MLC News: चौंकाने वाला खुलासा: पवन सिंह के बिहार में एक भी घर नहीं? करोड़ों की संपत्ति, लेकिन…

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के एमएलसी चुनाव हलफनामे से खुलासा हुआ है कि उनकी बिहार में कोई संपत्ति नहीं है। मुंबई और लखनऊ में करोड़ों के फ्लैट व जमीन हैं। राजनीति मे#PawanSingh,#MLCElection,#BhojpuriNews

Bihar Chamki Bukhar News: DARBHANGA से लेकर इन 12 जिलों में चमकी बुखार पर बिहार सरकार का ‘बड़ा फैसला’, अब 24 घंटे…पढ़िए

Bihar Chamki Bukhar News: बिहार सरकार ने चमकी बुखार (AES) की रोकथाम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब 12 प्रभावित जिलों में 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे और एंबुलेंस#BiharChamkiBukhar,#AESNews,#BiharHealth