spot_img

Darbhanga -Benipur Stadium News: ढाई दशक से जर्जर बेनीपुर स्टेडियम का होगा जीर्णोद्धार, खिलाड़ियों में उम्मीद | ये होंगे स्टेडियम में बदलाव?

करीब ढाई दशक से जर्जर पड़े जननायक कर्पूरी ठाकुर बाबा नागार्जुन स्टेडियम के दिन अब बहुरने वाले हैं। स्थानीय विधायक विनय कुमार चौधरी ने विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर विस्तृत डीपीआर बनाने के निर्देश दिए हैं, जिससे खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

spot_img
- Advertisement -

Benipur Stadium News: बेनीपुर के जननायक कर्पूरी ठाकुर बाबा नागार्जुन स्टेडियम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करीब ढाई दशक से जर्जर पड़े इस स्टेडियम के जीर्णोद्धार का रास्ता साफ हो गया है। स्थानीय विधायक विनय कुमार चौधरी ने शनिवार को विभागीय अभियंताओं के साथ इसका निरीक्षण किया और विस्तृत डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, ढाई दशक पूर्व निर्मित यह स्टेडियम खेल गतिविधियों के अभाव में पूरी तरह से जर्जर हो चुका था। पवेलियन से लेकर दर्शकों की गैलरी तक की स्थिति बेहद खराब थी। बैठने की व्यवस्था टूट चुकी थी और मुख्य अतिथि के लिए लगाई गई कुर्सियां भी खराब हो चुकी थीं। बिजली और पानी की व्यवस्था तो और भी बदतर थी। पवेलियन का भवन जगह-जगह से डंपिंग कर रहा था और सभी गेट व खिड़कियों के शीशे टूटे हुए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Liquor News: दरभंगा में शराब तस्करों पर गिरी गाज! महंगी कार और 68 बोतल शराब पकड़ी गई

विधायक की पहल से जगी उम्मीद: Benipur Stadium News

गत पंचवर्षीय में विधायक विनय चौधरी ने अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार झा के साथ मिलकर खेल गतिविधियों को फिर से जीवित करने का प्रयास किया था। उन्होंने अपने ऐच्छिक कोष से लगभग 15 लाख रुपये की लागत से टर्फ विकेट पिच का निर्माण करवाया था। इसके बाद सुबह और शाम स्थानीय खेल प्रेमियों के लिए स्टेडियम में गतिविधियां शुरू हो पाई थीं। अब विधायक श्री चौधरी स्टेडियम के सर्वांगीण विकास के लिए तत्परता दिखा रहे हैं। इस बीच, अनुमंडल पदाधिकारी श्री झा द्वारा स्टेडियम समिति का गठन कर इसके बेहतर रखरखाव का प्रयास भी किया गया है।

हाल ही में विधायक चौधरी ने बिहार सरकार की खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह से मुलाकात कर स्टेडियम के जीर्णोद्धार की मांग उठाई थी। इसी के आलोक में शनिवार को जिला खेल विभाग के पदाधिकारी, भवन निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता एवं कनीय अभियंता ने विधायक के साथ स्टेडियम का विस्तृत निरीक्षण किया। विधायक ने कार्यपालक अभियंता प्रशांत कुमार को हर पहलू को ध्यान में रखते हुए विस्तृत डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार करने का निर्देश दिया।

क्या होगा स्टेडियम में बदलाव?

कनीय अभियंता मनोरंजन कुमार और जिला खेल पदाधिकारी के प्रतिनिधि रमेश कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में इस स्टेडियम के बृहद जीर्णोद्धार की आवश्यकता है। इसमें पवेलियन, गैलरी, बिजली, पानी, जल निकासी की व्यवस्था के साथ-साथ पवेलियन के भवन की विस्तृत मरम्मत शामिल है। इसका विस्तृत डीपीआर तैयार कर जल्द ही विभाग को सुपुर्द किया जाएगा। इस दौरान विधायक चौधरी ने अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार झा को स्टेडियम की सुरक्षा और संरक्षण का भी निर्देश दिया।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: दरभंगा में चौंकाने वाला मामला! बेटे को छुड़ाने थाने पहुंचा पिता भी निकला नशेड़ी, तीनों सलाखों के पीछे, पढ़िए -नशे में धुत युवकों का हंगामा

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rashifal: खुशखबरी! 15 जून को बन रहा गजकेसरी योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें अपना राशिफल

15 जून को ज्येष्ठ अमावस्या, मिथुन संक्रांति और गजकेसरी राजयोग का विशेष संयोग बन रहा है। जानें कैसे यह दिन सभी 12 राशियों के लिए आय में वृद्धि, करियर में सफलता य#RashifalToday,#GajkesariYoga,#HoroscopeHindi

Morena Train News: मुरैना में खौफनाक ट्रेन हादसा: अफवाह से मची भगदड़, चलती ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत!

मुरैना ट्रेन हादसे में 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद लोग ट्रेन से कूद गए और दूसरी ट्रेन की चपे#MorenaTrainAccident,#MadhyaPradeshNews,#TrainTragedy

Bhagalpur Fire News: भागलपुर: सब्जी दुकान में लगी आग ने मचाई तबाही, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला!

भागलपुर के नाथनगर में एक सब्जी दुकान में भीषण आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। डायल-112 पुलिस की तत्परता और दमकल की मदद से बड़ा हादसा टला, हालाBhagalpurFire,NathnagarNews,FireIncident

Kaimur Crime News: कैमूर में 25 लाख की ज्वेलरी लूट! ग्राहक बनकर आए, तिजोरी खुलते ही तान दी पिस्टल

कैमूर के मोहनिया में दिनदहाड़े खुशबू ज्वेलर्स से 25 लाख की लूट, अपराधियों ने ग्राहक बन दुकान में घुसकर पिस्टल तानी। हवाई फायरिंग करते हुए भागे बदमाश, पुलिस ने श#KaimurCrime,#JewelryRobbery,#BiharNews