spot_img

Darbhanga -Singhwara Mrityu News: परदेश से लौटा और युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच की बड़ी तहकीकात!

भरहुल्ली गांव में एक परदेसी युवक की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजन जहां बीमारी से मौत का दावा कर रहे हैं, वहीं जहरीली शराब की आशंका से पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आखिर क्या है मौत का असली राज, हर कोई जानना चाहता है।

spot_img
- Advertisement -

Singhwara Mrityu News: सिंहवाड़ा के भरहुल्ली गांव में शनिवार को एक युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। परदेश से लौटा 26 वर्षीय ध्यानी मंडल अचानक दुनिया छोड़कर चला गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन मौत का रहस्य अभी गहराया हुआ है। जिसका दरभंगा और सिंहवाड़ा पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। शराब से मौत की बात महज अफवाह है। परिजनों ने भी स्पष्ट कर दिया है। सिंहवाड़ा थाना प्रभारी बसंत कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की गई। शराब से मौत की बात महज एक अफवाह है। पुलिस आगे की जाँच कर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: बघौल गांव में खूनी मारपीट, दोनों ओर से FIR, पुलिस जांच शुरू

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

पेट में तेज दर्द हुआ था?

भरहुल्ली गांव निवासी ध्यानी मंडल की मौत को लेकर मृतक की मां सुकुमारी देवी और मामी गीता देवी ने पुलिस को बताया कि ध्यानी के पेट में तेज दर्द हुआ था, जिसके बाद इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। उन्होंने पुलिस के बार-बार आग्रह के बावजूद शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया, जिससे संदेह और गहरा गया है।

- Advertisement -

पुलिस की पड़ताल जारी, झाड़फूंक का भी जिक्र

घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ टू कमतौल एसके सुमन, मद्य निषेध के डीएसपी अजय कुमार और सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार दल-बल के साथ भरहुल्ली पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिजनों, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश यादव और सरपंच प्रतिनिधि ललित यादव से गहन पूछताछ की। एसडीपीओ ने बताया कि जांच में सामने आया है कि तबीयत बिगड़ने पर युवक को झाड़फूंक के लिए भी ले जाया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि 29 मई की रात से ही ध्यानी के पेट में दर्द शुरू हुआ था और सिंहवाड़ा सीएचसी ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने पुष्टि की कि मामले की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है और हर पहलू की जांच की जा रही है।

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

मृतक युवक परदेश में नौकरी करता था और हाल ही में गांव आया था। उसकी मौत ने पूरे गांव को सकते में डाल दिया है और हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर ध्यानी की मौत किस वजह से हुई। पुलिस इस रहस्य से पर्दा उठाने की कोशिश में जुटी है।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur Rail News: मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बछवाड़ा रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन की तैयारी! क्या खत्म होगा ट्रेनों का इंतजार? जानिए खास बात

मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बछवाड़ा रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन बिछाने का सर्वे तेज हो गया है। यह व्यस्त मार्ग पर बढ़ती भीड़ कम कर यात्रियों और माल ढुलाई को सुगम बनाएगा।#MuzaffarpurRail,#BiharNews,#RailwayExpansion

Madhubani Lottery News: जयनगर में अवैध लॉटरी का खेल खत्म! पुलिस ने 3 कारोबारियों को दबोचा, जानें पूरा मामला

मधुबनी के जयनगर बाजार में पुलिस ने अवैध लॉटरी कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। तीन कुख्यात कारोबारी रंगेहाथ गिरफ्तार किए गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।#MadhubaniNews,#IllegalLottery,#BiharPolice

Muzaffarpur EV News: बड़ी खबर! मुजफ्फरपुर में इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों के लिए खुशखबरी, खुलेंगे 15 नए चार्जिंग स्टेशन

मुजफ्फरपुर में इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शहर में 15 नए सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन खुलने जा रहे हैं। डीटीओ ने इसके लिए स्थलों का चयन कर प्रस्#MuzaffarpurEVNews,#BiharElectricVehicles,#ChargingStations

Darbhanga Nadi Hadsa News: दरभंगा नाव हादसा: कोसी में पलटी नाव, गर्भवती महिला समेत 2 की मौत, बच्ची अब भी लापता!

Darbhanga Nadi Hadsa News: दरभंगा के किरतपुर में कोसी नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हुआ है। चार माह की गर्भवती महिला समेत दो की मौत हो गई, जबकि 11 साल की बच्च#DarbhangaNews,#BoatAccident,#KosiRiver