मई,6,2024
spot_img

अलीनगर के शिवनगर में भूमि विवाद का पटापेक्ष,दो पक्षों में तनाव खत्म

spot_img
spot_img
spot_img

अलीनगर देशज टाइम्स न्यूज। वर्षों से चल रहे भूमि विवाद को विधायक अब्दुल वारी शिद्दिकी के प्रतिनिधि सह युवा नेता संजय कुमार सिंह के प्रयास से शुक्रवार को पटाक्षेप हो गया। अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के शिवनगर गांव में ईश्वर शर्मा व बेचन कमती के बीच भूमि विवाद चल रहा था। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी तनाव बना हुआ था।

 

जिसे पंचों के उपस्थिति में विधायक प्रतिनिधि संजय सिंह ने दोनों पक्षों का सुनने के बाद उन्होंने दोनों पक्षों के रजामंदी से इस विवाद का पटाक्षेप कर दिए। उन्होंने अपने समक्ष अमीन संजय यादव से विवादित स्थल का मापी कराने उपरांत संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह की ओर से निर्णय किया गया, जिनका जो खेसरा व रकवा है उसी अनुसार उनके रकवा को उचित रूप से मापी कर पूरा किया जाए। और दोनों पक्ष अपने खेसरा एवं रकवा वाली भूमि पर निवास करें साथ ही भविष्य में किसी प्रकार की वाद विवाद नहीं करेंगे।

 

vदोनों के आरी पर लगाए जाने वाले पीलर के अंदर  ही निर्माण कार्य करने को कहा गया है।जिसको दोनों पक्ष एवं पंचों ने अपनी सहमति दे दिया। पंचों मे  पुण्यानंद पासवान,शंभू नाथ झा,छोटेलाल शर्मा,हरेराम झा,पिंटू सिंह, उमेश कुमार झा सहित कई गणमान्य लोगों ने विवाद को समाप्त कराने के लिए संजय सिंह को धन्यवाद दिया।alinagar ke

फोटो। भूमि विवाद का पटाक्षेप करने के बाद उपस्थित लोग।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें