अप्रैल,27,2024
spot_img

बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे विधायक विनय चौधरी, अस्पताल में गदंगी देख भड़के, उपाधीक्षक ने गिनाई समस्याएं, विधायक ने दिया जल्द समाधान का भरोसा

spot_img
spot_img
spot_img

बेनीपुर। स्थानीय विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने मंगलवार को बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया साथ ही व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश अस्पताल उपाधीक्षक को दिया। श्री चौधरी ने अस्पताल में व्याप्त गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी हिदायत दी साथ ही मरीजों के भोजन राशन एवं मिलने वाली दवाओं की विस्तृत जानकारी ली।

 

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|Benipur News| अंटौर गांव का मरघट...रामचंद्र... "हे दैव कोन जन्मक बदला हमरा स हौ..."

 

इस दौरान अस्पताल उपाधीक्षक डॉ आर सी झा ने अस्पताल में व्याप्त विभिन्न समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए निदान करवाने की मांग की। विधायक श्री चौधरी ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही सारी समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा।

 

 

 

इस दौरान उन्होंने ऑक्सीजन सप्लाई ,ब्लड बैंक की स्थिति ,आईसीयू एवं नवस्थापित प्रसव कक्ष के संबंध में विस्तृत जानकारी अस्पताल उपाधीक्षक एवं अन्य चिकित्सकों सहित चिकित्सा कर्मियों से लिया ा उन्होंने प्रत्येक वार्ड का गहन निरीक्षण करते हुए अपेक्षित सुधार की आवश्यकता जताई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News| अंटौर गांव...रामचंद्र...इतना टूटा हूं कि छूने से बिखर जाऊंगा...

 

 

 

साथ ही उन्होंने डॉक्टर जितेंद्र नारायण से अपना भी हेल्थ चेकअप करवाया और जनता की सेवा में समर्पित रहने का अनुरोध सभी चिकित्सकों से किया। इससे पूर्व विधायक श्री चौधरी ने बाथो के गुड लाइफ कोचिंग सेंटर पहुंचकर बिहार माध्यमिक परीक्षा में उच्चतम अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए हौसला अफजाई की और भविष्य में ऊंची उड़ान का सपना देखने का नसीहत दी। इस अवसर  उप प्रमुख प्रेम कुमार झा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष कृति मोहन झा ,मुकुन्द राय ,जय भारद्वाज सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें