
बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। बहेड़ा थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक में शांति के संकल्प के बीच जमकर रंग-अबीर उड़े। बैठक में शराब का सेवन करने वालों व शराब का धंधा करने वालों से सख्ती से निबटने पर जोर दिया गया। पुलिस पदाधिकारियों ने इसके लिए आमलोगों से सहयोग करने की बात कही। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बैठक में कहा, होली का पर्व महान पर्व है। इसमें लोग एक-दूसरे को रंग व गुलाल का प्रयोग कर खुशी मनाते हैं।
बैठक की अध्यक्षता थानाअध्यक्ष ने करते हुए कहा, कोई भी शराब का सेवन या धंधा करते पकड़ा गया तो सख्त कार्रवाई करेंगे। होली के दिन प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाने के लिए पूर्ण व्यवस्था की गई है। आमलोगों से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा, किसी प्रकार की कहीं कोई गलत घटना या अपराध ना हो इसकी उचित व्यवस्था की गई है।




शांति समिति की बैठक के समाप्त होते ही रंग-गुलाल के साथ शांति समिति के सदस्यों ने होली मिलन समारोह मनाया। इसमें सभी लोगों ने एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाया। बैठक में प्रमुख मनोज मिश्र, नवीन मिश्र, राजीव झा,बीपी सिंह खालिद, सोनू ठाकुर, कारी लाल देव, राजू खां, मो. जिलानी, लड्डन सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।








You must be logged in to post a comment.