spot_img

छठ से पहले भागलपुर में मातम! घाट बनाने गए किशोर की पोखर में डूबकर मौत, फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Bhagalpur News: छठ पूजा से पहले भागलपुर के घनश्यामचक गांव में गहरा शोक पसर गया है। एक 15 वर्षीय किशोर की पोखर में डूबकर मौत हो गई, जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी है।

spot_img
- Advertisement -

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र अंतर्गत घनश्यामचक गांव में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। छठ पूजा के लिए घाट बनाने गए 15 वर्षीय किशोर ललित कुमार की पोखर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जितेंद्र कुमार के पुत्र ललित कुमार छठ पूजा की तैयारियों में परिजनों का हाथ बंटाने पोखर पर पहुंचा था। ग्रामीणों ने बताया कि घाट बनाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। घटना की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीण तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीण गोताखोरों ने किशोर के शव को पोखर से बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे सन्हौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

पोखर की घेराबंदी नहीं होने पर ग्रामीणों में फूटा गुस्सा

इस दुखद घटना के बाद ग्रामीणों में स्थानीय प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। गुड्डू कुमार, दीपक कुमार और बबलू कुमार जैसे ग्रामीणों ने सीधे तौर पर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पोखर में पानी काफी गहरा है, बावजूद इसके प्रशासन ने अब तक इसकी घेराबंदी या सुरक्षा के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पोखर के सुंदरीकरण के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर सुरक्षा और रखरखाव पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जाता।

यह भी पढ़ें:  छठ पर यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले! भागलपुर रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, स्निफर डॉग कर रहे जांच

ग्रामीणों का आरोप है कि सुंदरीकरण के नाम पर पोखर की खुदाई कर उसे और अधिक गहरा कर दिया जाता है, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। उनका यह भी कहना है कि यह डूबने की पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी गांव में तीन से चार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं।

- Advertisement -

प्रशासन की ओर से जांच और मुआवजे का आश्वासन

मामले को लेकर जब प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कन्हैया कुमार से संपर्क किया गया, तो उन्होंने घटना की जानकारी न होने की बात कही। उन्होंने बताया कि वे इस संबंध में अंचल अधिकारी से बात कर पूरी जानकारी लेंगे। बीडीओ ने मृतक के परिजनों को नियमानुसार मिलने वाले मुआवजे का लाभ दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है। पोखर में सुरक्षा व्यवस्था न होने के सवाल पर उन्होंने मामले को दिखवाने की बात कही।सन्हौला थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पोखर की तत्काल घेराबंदी करने और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर में काली पूजा मेले में कोहराम! जनरेटर में फंसा बाल, मां की मौत से 3 बच्चे बेसहारा

Bhagalpur News: भागलपुर में काली पूजा मेले के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जनरेटर में बाल फंसने से एक महिला की मौत हो गई, जिससे उसके तीन मासूम बच्चे अनाथ हो गए हैं। परिवार का#BhagalpurNews,#GeneratorAccident,#KaliPuja

अनंत सिंह का ‘मास्टरस्ट्रोक’: अब लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, JDU और नीतीश के लिए कही बड़ी बात!

Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अब विधानसभा की बजाय लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने जेडीयू और नीतीश कुमार के राजनीतिक भविष्य पर भी बड़ी भविष्यवाणी की है#AnantSingh,#BiharPolitics,#LokSabhaElections

छठ पर यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले! भागलपुर रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, स्निफर डॉग कर रहे जांच

Bihar Chhath Security: छठ महापर्व से पहले भागलपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। रेल पुलिस ने हाई अलर्ट जारी करते हुए स्निफर डॉग की मदद से चप्पे-चप्पे क#BiharChhath,#BhagalpurSecurity,#RailPolice

Darbhanga News| बिना सूचना हो गई ‘किसान चौपाल’! दरभंगा शीशो में सरकारी योजना की खानापूर्ति का बड़ा खुलासा

Bihar Kisan Chaupal: बिहार के शिशो पश्चिमी पंचायत में बीते 11 नवंबर 2026 को आयोजित किसान चौपाल पर गंभीर आरोप लगे हैं। पूर्व मुखिया शमसे आलम खां ने इसे 'कागजी खेल' बताते हुए तुरंत जा#BiharNews,#KisanChaupal,#ShishoPanchayat