मई,8,2024
spot_img

दरभंगा सर्वे परिसर में गणेशोत्सव में कई लोग सांप्रदायिक सामाजिक सदभाव सम्मान से किए गए सम्मानित, भंडारा का भी आयोजन

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स। सर्वे परिसर स्थित श्री-श्री 108 गणेश पूजा समिति की ओर से चल रहे गणेश पूजा के अंतिम दिन विसर्जन से पहले पूजा समिति की ओर से सांप्रदायिक सामाजिक सदभाव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इसमें पूजा समिति के अध्यक्ष ,संतोष सिंह व मो. मोती, कव्वाल को पाग, चादर,माला एवं गमछा देकर सम्मानित किया गया। पूजा समिति के संरक्षक आर के दत्ता की ओर से पूजा समिति के अध्यक्ष एवं कलाकार को सम्मानित किया। इस बीच कलाकारों की ओर से भजन और कव्वाली प्रस्तुति की गई देर शाम गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

सम्मानित होने वाले कलाकारों में बी के शर्मा, बच्चा गुरु भाई,रंगीला कब्बाल, संजीव ठाकुर व अन्य दर्शन करने वाले लोग भी मौजूद रहे। इसके बाद आरती हुई और लोगो के बिच प्रसाद का वितरण किया गया।दरभंगा सर्वे परिसर में गणेशोत्सव में कई लोग सांप्रदायिक सामाजिक सदभाव सम्मान से किए गए सम्मानित, भंडारा का भी आयोजन

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Ghanshyampur News: थाना के सामने से बाइक लेकर गुजरना पड़ा महंगा

गणेश पूजा समिति मुख्य संरक्षक आर के दत्ता की ओर से प्रतिमा विसर्जन के पूर्व भंडारा का भी आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें