दरभंगा के केवटी प्रखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां CPI(M) ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जिसमें जमीन से जुड़े कई बड़े मुद्दे उठाए गए हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
केवटी प्रखंड सीपीआईएम लोकल कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को पैगंबरपुर पंचायत के ग्राम कचहरी परिसर में बदरूल नदाफ की अध्यक्षता में हुई। पार्टी ने भूमिहीन किसानों को जमीन मुहैया कराने और बंद पड़ी योजनाओं को फिर से शुरू करने की मांग उठाई।
भूमिहीन किसानों के लिए जमीन और अन्य प्रमुख मांगें
बैठक में मुख्य रूप से चिन्हित भूमिहीनों के लिए सरकार द्वारा भूमि की व्यवस्था, अधिशेष और बंदोबस्त भूमि पर दखल व कब्जा दिलाने के साथ पर्चा देने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त, पैगंबरपुर विद्यालय की अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराने और रैयाम चीनी मिल को फिर से चालू करने जैसे मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
नल-जल योजना और स्कूल भवनों की बदहाली
सीपीआईएम नेताओं ने बताया कि लदारी, नवटोलिया, रजौड़ा जैसे गांवों में कई नल-जल योजनाएं बंद पड़ी हैं और नलकूप खराब पड़े हैं। इन्हें तुरंत चालू करने की मांग की गई। साथ ही, दिघियार और पैगंबरपुर हाई स्कूल में भवनों की संख्या बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया गया, ताकि छात्रों को उचित शैक्षणिक माहौल मिल सके।
जिला खेत मजदूर के अध्यक्ष दिलीप भगत और पार्टी के प्रखंड सचिव राम चन्द्र साहु ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेने अन्यथा मांगों को लेकर बड़े जन आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने विशेष रूप से नल-जल योजना की बदहाली पर चिंता व्यक्त की। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
आगामी जन आंदोलन की चेतावनी
श्री साहु ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो सीपीआईएम आगामी 19 मई को प्रखंड और अंचल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान आकर्षित करेगी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन भूमिहीन किसान और अन्य वंचित वर्गों के हक के लिए होगा।
देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें







You must be logged in to post a comment.