मई,7,2024
spot_img

बिरौल उत्तरी मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर से कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास को मिला मनोबल का साथ, मनोज झा के आह्वान पर, जीवछ सहनी,धर्मशीला गुप्ता, मदन झा की बातों को आत्मसात कर कार्यकर्ता अब करेंगे पार्टी को और मजबूत

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स रिपोर्टर। भाजपा प्रदेश केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग की ओर से रोहित में आयोजित बिरौल उत्तरी मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया। जिसकी अध्यक्षता उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजकुमार सहनी ने की। मंच संचालन कर रहे भाजपा के शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार झा ने वर्ग प्रारंभ होने से पूर्व उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का परिचय कराने के बाद पहले दिन जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी,प्रदेश मंत्री डॉ.धर्मशीला गुप्ता, मदन झा की ओर से दिए गए मार्ग दर्शन का सही तरीके से लाभ उठाने पर बल दिया।

भाजपा  प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी राजीव कुमार झा ने अपने संबोधन मे संगठन को मजबूत करने तथा केन्द्र से प्राप्त मार्ग दर्शन को सही रुप से धरातल पर उतारने का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं को वैसे सोशल मीडिया से सतर्क रहने को कहा जिनके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से विकास कार्यों को गलत अफवाह फैलाने का कोशिश की जा रही है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी रामकुमार मिश्र, पूर्व जिला महामंत्री शिवजी यादव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री कोरोना काल में भी भारतवासी को भूखे सोने नहीं दिए।

​​​​​​​वरिष्ठ कर्यकर्ता सुरेश यादव ने कश्मीर मुद्दे पर विस्तार से प्रकाश डाला। इससे पूर्व प्रशिक्षण ले रहे प्रमुख कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से अपने विचारों को रखा। शिविर का समापन उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजकुमार सहनी के धन्यवाद ज्ञापन से किया गया। इस क्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर विरेंद्र सिंह, रमेश कमती, फूले यादव, बैजू सिंह, सियावर सिंह, मंजय सदा, सुरेश शर्मा, सत्यनारायण चौपाल सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Elections| Third Phase | May 7...| झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया...किस्मत गढ़ेंगे...हैं तैयार हम

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें