

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। प्रखंड के सुपौल बाजार हाटगाछी परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वृहस्पतिवार को शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यपद्धति भी अनूठी
दरभंगा विभाग संपर्क प्रमुख सनोज नायक की उपस्थिति में बौधिक देते हुए विभागीय बौद्धिक प्रमुख दरभंगा भरत कुमार सिंह ने कहा कि शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा! महिषासुर मर्दिनी,आतताई एवं राष्ट्र विरोधी शक्ति के समस्त सहायकों सहित समूल संहार करने हेतु मां भगवती से मौलिक शक्ति वरदान स्वरूप प्राप्त करने वाले राष्ट्रप्रेमी,आर्यपुत्र मर्यादा
पुरुषोत्तम श्रीराम की सांगठनिक क्षमता स्थापित करने वाले परम पूज्य डॉ.केशव बलिराम हेडगेवार के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पराक्रमी राष्ट्र सैनिकों स्वयं सेवकों को विजयादशमी दशहरा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। इसकी कार्यपद्धति भी अनूठी है।
यह संगठन हिंदू धर्म, हिंदू संस्कृति और हिंदू समाज के लिए समर्पित है। संगठन की पहचान इसकी शाखा है। शाखा प्रतिदिन लगती है। सभी स्वयंसेवक नित्य शाखा आते हैं। संघ का उद्देश्य है शाखा को आदर्श और गुणवत्तार्पूण बनाना। उन्होंने कहा कि दशहरा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है।








