

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बार एसोसिएशन बिरौल के अध्यक्ष, सचिव तथा कोषाध्यक्ष पदों के लिए 24 जनवरी को चुनाव होंंगे। इसके लिए पूरी तैयारी (Biraul Bar Association election campaign) कर ली गई है।
जानकारी के अनुसार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए बच्चे लाल झा, संजीव कुमार सिंह तथा श्रवण कुमार यादव सचिव पद के लिए सुधीर कुमार, विष्णुकांत चौधरी, राजकपूर पांडेय एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए नूरअली खां, रामकुमार यादव ने नामांकन दाखिल किया है।

इसका चुनाव 24 जनवरी 2022 सोमवार को निर्धारित किया गया है। वहीं, संयुक्त सचिव पद के लिए उत्तम चौपाल, सहायक सचिव के पद पर लाल गोविंद मंडल, उपाध्यक्ष पद पर रामप्रकाश यादव के अलावे कार्यकारिणी सदस्य पद पर अश्विनी कुमार, संतोष कुमार सिंह, सुरेश कुमार, रानी कुमारी,संजय कुमार राम, कैलाश कुमार एवं संजय कुमार
यादव निर्विरोध चुने गए हैं। इसका विधिवत घोषणा चुनाव संपन्न होने के बाद किया जाएगा।
इधर निर्वाचन पदाधिकारी गौरी शंकर सिंह ने चुनाव स्थल पर सुरक्षा का पोख्ता इंतजाम करने के लिए थानाध्यक्ष को विधिवत सूचना दिया है।









You must be logged in to post a comment.