मई,6,2024
spot_img

बिरौल में 4 सहेलियों के साथ धान रोपनी कर रही महिला किसान की वज्रपात से मौत, 2 महिला जख्मी

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के उछटी गांव निवासी चलितर साहू की पत्नी व महिला किसान चंद्र कला देवी की मौत आकाशिय विद्युत के चपेट में आने से हो गई। वहीं शंभु पासवान की पत्नी तेतरी देवी व बुधन साह की पत्नी गगिया देवी जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सीएचसी मे भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्यों ने उसे मृत हालत मे खेत से उठा कर घर ले आए। ग्रामीण सोहन कुमार ने बताया कि सुबह से बारिश हो रही थी।

इस दौरान ये अपने अन्य चार सहेलियों के साथ घर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित अपने खेत मे घान रोपनी कर रही थी कि अचानक आकाशीय विद्युत के चपेट में आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News@May5 : खेत में फंसी Tejashwi Yadav की Car! लड़खड़ाते निकले बाहर

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें