अप्रैल,30,2024
spot_img

बिरौल में राष्ट्रहित की बात, सर्वस्व अर्पण करने की सीख,कार्यकर्ता से नवनिर्माण में जुटने का आह्वान

spot_img
spot_img
spot_img
बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एकलव्य प्रभात शाखा की ओर से श्री गुरु पुजनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन रविवार को बिरौल चौक स्थित राजेन्द्र सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य भरत कुमार सिंह व आरएसएस के जिला कार्यवाहक सनोज नायक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
बतौर अध्यक्ष प्रधानाचार्य भरत कुमार सिंह ने देश के समक्ष उत्पन्न विषय परिस्थिति में गुरु के महत्व पर कहा कि राष्ट्रहित में सर्वस्व अर्पण करने वाले कार्यकर्ता का निर्माण करना संघ का पावन उद्देश्य है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दरभंगा विभाग के विभाग सेवा प्रमुख रवीन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि संघ ने भगवा ध्वज का गुरु माना जो मूक है प्रंत- जीवंत मार्गदर्शक के रूप में अनादिकाल से भारतीय पुरुषार्थ के जागरण के लिण् समस्त राष्ट्रप्रेमी जनो का मार्गदर्शन कर रहा है।
भारत माता की जय कहने और राष्ट्रप्रेम की बली वेदी पर अपना सर्वस्व न्योछावर करने का भाव रखने वाले आज संघ के स्वयंसेवक प्रथम श्रेणी में खड़े हैं। कार्यक्रम के आरंभ में अधिकारी परिचय मंडल कार्यवाह दिव्यांशु कुमार की ओर से  कराया गया।
मुख्य शिक्षक-सिद्धार्थ कुमार झा, सुभाषित -मृत्युंजय कुमार,अमृत वचन-आचार्य पप्पू कुमार,प्रार्थना- पारस प्रताप, ने किया। सामूहिक गीत का अभ्यास आचार्य राजीव रंजन ने कराया। कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने कोरोना वायरस से बचाव के महत्वपूर्ण तरीकों की जानकारी देते हुए इसके लिए गांव-गांव में जन जागरण के तहत लोगों को जागरूक करने की अपील की।
इस अवसर पर प्रमोद कुमार सिंह, विजय कुमार झा, संजय कुमार झा, रवि झा, अंगद चौपाल, द्रौपदी कुमारी,निवेदिता देवी,सुलेखा कुमारी, दुर्गा देवी, रीना देवी, पंकज कुमार ठाकुर,नरवर झा, मानव झा सहित दर्जनों स्वंयसेवक व रस्ट्रसेविका समिति के सदस्य उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News | अपहरण-हत्या में 28 साल बाद Ex MLA Tarakeshwar Singh को उम्रकैद

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें