spot_img

बिरौल SDPO दिलीप ने कहा, लंबित कांडों का जल्द करें निष्पादन, शराब माफिया पर कसें नकेल

spot_img
- Advertisement -

बिरौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। एसडीपीओ दिलीप कुमार झा ने अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों को कार्य संस्कृति में सुधार लाते हुए लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन करने के साथ ही अपराधियों की धर-पकड़ तेज करने व होली के मद्देनजर शराब माफिया पर नजर रखने का सख्त निर्देश दिया। बुधवार को एसडीपीओ श्री झा ने अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता करते लंबित वादों में तेजी लाने को कहा। साथ ही अनुमंडल के सभी थाना अध्यक्षों से उनके अधिनस्थ कांडों की जानकारी मांगी। सुस्त कार्यों पर फटकार लगाई। साथ ही, कांडों के लंबित फाइलों की वजह पूछा।

- Advertisement -

इस दौरान उन्होंने संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को फरार नामजदों के खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत कर उसकी गिरफ्तारी के लिए चौकीदारों के साथ छापेमारी करने व कांडों के निष्पादन जल्द करने का शख्त निर्देश दिया।

- Advertisement -

अपराध गोष्ठी के दौरान होली पर्व को लेकर अनुमंडल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए थाना स्तर से असमाजिक तत्वों व गलत प्रवृत्ति के लोगों पर की जा रही निरोधात्मक कार्रवाई की प्रस्तुत की गई सूची का अवलोकन करने के बाद शांति समिति की बैठक आयोजित करने के अलावे अवैध शराब के कारोबारियों व शराब की होम डिलीवरी करने वाले वैसे लोगों को खुफिया तंत्र के सहयोग से गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पुलिस पर संगीन आरोप: MLA मुरारी मोहन झा ने थाने में दिया धरना, कहा- 'अपराधियों को बचा रही केवटी पुलिस'!

इस दौरान उपस्थिति थानाध्यक्षों ने क्षेत्र में वैसे तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखे जाने व चौकीदारों को विशेष निर्देश दिए जाने पर जोर दिया। कहा, अपराध, शराब की होम डिलेवरी पर नजर रखने के लिए चौकीदारों को अतिरिक्त जवाबदेही दें। गोष्ठी के बाद जनता दरबार के तहत जमालपुर, कुशेश्वरस्थान, गौड़ाबौराम सहित अन्य क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतों को सुनने के बाद एसडीपीओ दिलीप कुमार झा ने मौके पर मौजदू संबंधित थानाध्यक्षों को मामले की जांच कर नियमानुकूल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मखाना किसानों के लिए खुशखबरी! दरभंगा के वैज्ञानिकों ने बताए पैदावार बढ़ाने के अचूक तरीके

Darbhanga News: दरभंगा के पोहाद्दी गांव में मखाना किसानों को राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों ने उन्नत खेती के गुर सिखाए। जैविक खेती और मिट्टी जांच पर जोर दिया गय#DarbhangaNews,#MakhanaFarming,#OrganicFarming

बिहार में जानलेवा गर्मी! IMD की चेतावनी: 19 जिलों में येलो अलर्ट, किन इलाकों में बढ़ी चुनौती?

Bihar Heatwave: बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पटना समेत 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट और कई अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मानस#BiharHeatwave,#PatnaWeather,#MonsoonUpdate

भोजपुर में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर से पूरे बिहार में हड़कंप! क्या पुलिस ने छुपाया सच?

Bhojpur Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर के बाद से इलाके में आक्रोश और तनाव है। पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, और राजनीतिक हलकों#BhojpurEncounter,#BharatTiwari,#BiharPolice

बिहार ने रचा इतिहास! मढ़ौरा प्लांट से 51वां लोकोमोटिव अफ्रीकी देश गिनी रवाना, ₹3000 करोड़ का मेगा डील | सम्राट -अश्विनी वैष्णव की हरी...

Bihar Locomotive Export: 51वां लोकोमोटिव बिहार के मढ़ौरा प्लांट से गिनी रवाना हुआ। यह 3000 करोड़ रुपये के निर्यात समझौते का हिस्सा है, जो बिहार की बढ़ती औद्योगिक क्षमता को दर्शाता है।#BiharLocomotive,#MarhauraPlant,#GuineaExport