अप्रैल,30,2024
spot_img

पूर्व MLA इजहार अहमद ने सीएम, मंत्री, डीएम को बाढ़ की विभिषिका से बचाने का भेजा संदेश

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड के बलिया स्थित अपने निवास स्थान पर रविवार को पूर्व विधायक डॉ. इजहार अहमद ने कहा, आने वाले समय में बाढ़ की विभीषिका से बचने के लिए अपने आपको तैयार रखना होगा। कोसी व कमला नदी के जलस्तर में तेजी से इजाफा हो रहा है।

पूर्व विधायक डॉ. अहमद रविवार को मीडिया से बातचीत करते कहा, उन्होंने  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,जल संसाधन मंत्री संजय झा व डीएम डॉ. त्याग राजन एसएम से दूरभाष पर बातकर तटबंध की सुरक्षा के लिए पदाधिकारियों को लगाने का आग्रह किया है।

पूर्व विधायक ने कहा, कोरोना महामारी फैलती जा रही है। अगले दो दिनों में (purv mla dr. ijhaar ahmad ne bheja cm ko sandesh) बिहार में बहुत सारे मरीज मिले हैं। लोगों को सोशल डिस्टेंस बनाने का निर्देश पदाधिकारी की ओर से दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Darbhanga Court News| चोरी गई मोबाइल ना लौटाना पड़े...सलीम की हत्या में 4 हत्यारे दोषी करार

उसका पूरा पालन करना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इससे बचने के लिए संगठन में पार्टी में लगातार वर्चुअल रैली व फेसबुक संवाद करते आ रहे हैं।

पूर्व विधायक श्री अहमद ने कहा, 7 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली है। इस रैली में मुख्यमंत्री की ओर से फेसबुक व्हाट्सएप व इंटरनेट की ओर से वर्चुअल सम्मेलन किया जाएगा, जिसे लाखों की संख्या में लोग देखेंगे व सुनेंगे।
डॉ.अहमद ने बताया, इससे पूर्व राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह विभिन्न प्रकोष्ठ में वर्चुअल वह फेसबुक संवाद करेंगे। विजेंद्र प्रसाद यादव, राजीव रंजन सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग विधानसभा वाइज वर्चुअल रैली संवाद किया जाएगा। (purv mla dr. ijhaar ahmad ne bheja cm ko sandesh) इसमें लाखों लाख की संख्या में भाग लेने की अपील की।
पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिंह की आज पुण्यतिथि पर उन्हें भी शत-शत नमन करते पूर्व विधायक डॉ. अहमद ने कहा, फिल्मी दुनिया के महानायक अमिताभ बच्चन, उनके पुत्र अभिषेक बच्चन समेत दुनिया में जितने भी कोरोना से (purv mla dr. ijhaar ahmad ne bheja cm ko sandesh) संक्रमित लोग हैं वह जल्द ठीक हो जाएं, उनके लिए भगवान, अल्लाह से दुआ करते हैं।
मौके पर गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के मीडिया प्रभारी अधिवक्ता कैलाश कुमार, (purv mla dr. ijhaar ahmad ne bheja cm ko sandesh) लक्ष्मण मंडल, जीबछ कुमार, मो.हसनैन सहित कई जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें