


बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार के दिये गए गाइडलाइन का अनुपालन सभी सरकारी कार्यालय में किया जा रहा है।

अनुमंडल कार्यालय सहित सभी प्रखंड कार्यालय में आम लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा लोगों को मास्क का उपयोग करने के लिए प्रशासन की ओर से मास्क जांच अभियान एवं लोगों को इसके लिए जागरूक किया गया है।

सरकारी आदेश नहीं मानने वालों से बतौर जुर्माना वसूलने के लिए एसडीओ संजीव कुमार कापर का शख्त निर्देश जारी किया गया है। उक्त आदेश के आलोक में वृहस्पतिवार को सीओ सह दंडाधिकारी विमल कुमार कर्ण ने प्रखंड अनुमंडल,

न्यायालय परिसर सहित बिरौल कुशेश्वरस्थान मुख्यालय मार्ग पर मास्क जांच अभियान चला कर लोगों को कोरोना जैसे संक्रमण से अपने को बचाव करने के अलावे दुसरे को भी संक्रमण से बचाने का संदेश दिया। मास्क जांच का प्रथम दिन होने के कारण दस लोगों से जुर्माना वसूला गया।









You must be logged in to post a comment.