गांधी के भितिहरवा में बिहार शिक्षक संघ की दिखी एका, बिरौल के आशुतोष चौधरी बनें प्रदेश सचिव, प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार ने कहा-आशुतोष चौधरी की अगुवाई में संघ बनेगा मजबूत
आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिहार के पश्चिमी चंपारण के भितिहरवा स्थित गांधी आश्रम में शुक्रवार को शिक्षक संघ बिहार के बैनर तले संकल्प दिवस (The unity of Bihar Teachers Association was seen in Bhitiharwa) प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार (Keshav Kumar) की अध्यक्षता में मनाया गया।
संघर्ष के नायक रामपुकार सिन्हा की मौजूदगी में आशुतोष चौधरी बने प्रदेश सचिव
गांधी के भितिहरवा में बिहार शिक्षक संघ की दिखी एका, बिरौल के आशुतोष चौधरी बनें प्रदेश सचिव, प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार ने कहा-आशुतोष चौधरी की अगुवाई में संघ बनेगा मजबूत
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षकों के संघर्ष के नायक रामपुकार सिन्हा उपस्थित रहें। इसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमार ने सर्वसम्मति से दरभंगा जिला के बिरौल प्रखंड के आशुतोष चौधरी (Ashutosh Choudhary) को प्रदेश सचिव के लिए चयनित कर विधिवत घोषणा कर फूलो का माला एवं चादर से उन्हें सम्मानित किया।
समस्याओं के खिलाफ मुखर स्वर हैं आशुतोष
घोषणा के उपरांत बिहार के शिक्षक अपार हर्षित एवं खुश हुए। बिरौल शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र आचार्य,प्रखंड महासचिव मो. मेराज के अलावे मो.ईन्तयाज, मो. ईनायतुल्लाह राजेश कुमार,राजेश पंडित,अमरनाथ मुखिया, रामलाल ठाकुर, हेमकांत मिश्र, मोतीलाल पासवान, संतोष कर्ण, राम कुमार खां,अशोक सदा सहित दर्जनों शिक्षकों ने बताया कि आशुतोष चौधरी जब से शिक्षक पद पर विराजमान हुए तब से शिक्षकों की हर समस्या को लेकर प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक आवाज बुलंद करने का काम किया है।
गांधी के भितिहरवा में बिहार शिक्षक संघ की दिखी एका, बिरौल के आशुतोष चौधरी बनें प्रदेश सचिव, प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार ने कहा-आशुतोष चौधरी की अगुवाई में संघ बनेगा मजबूत
प्रदेश के वरीय अधिकारियों को साधुवाद
संघ के पदाधिकारियों के साथ कदम से कदम मिला कर शिक्षकों के दुख के घड़ी में भी उनके मनोबल बढ़ाने का काम करते रहे। संघ के प्रति ईमानदारी बरतने के वजह से आज आशुतोष चौधरी को प्रदेश सचिव पद पर चयनित कर संघ की बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गांधी के भितिहरवा में बिहार शिक्षक संघ की दिखी एका, बिरौल के आशुतोष चौधरी बनें प्रदेश सचिव, प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार ने कहा-आशुतोष चौधरी की अगुवाई में संघ बनेगा मजबूत
इसके लिए बिरौल अनुमंडल शिक्षक संघ की ओर जहां प्रदेश के वरीय अधिकारियों को साधुवाद दिया है वहीं नवचयनित प्रदेश सचिव आशुतोष चौधरी को शुभकामना दिया।आशुतोष चौधरी ने देशज टाइम्स को बताया कि संघ की ओर से हमें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसका मैं ईमानदारी से निर्वाहन करुंगा।शिक्षकों की हर समस्या के लिए पूर्व की तरह हमेशा तत्पर रहने का प्रयास करुंगा।
फोटो। चंपारण में शिक्षक संघ की बैठक में चयनित हुए आशुतोष चौधरी।
You must be logged in to post a comment.